सहरसा बिहार मध्य विधालय कचरा में शिक्षक विदाई समारोह का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया
मध्य विधालय कचरा में शिक्षक विदाई समारोह का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया

ललन कुमार की रिपोर्ट -:
सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत मध्य विधालय कचरा में शिक्षक विदाई समारोह का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। जहां प्रधानाध्यापिका उषा गुप्ता को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उपस्थित मुख्य रूप से सेवानिवृत्त शिक्षक रामा शंकर गुप्ता, भाई जी मेहता, जयप्रकाश नारायण सिंह, निशू कुमारी , श्री भागवत मंडल, विनय कुमार, धनंजय कुमार, रघुनंदन कुमार राघव, रामेश्वर कामत आदि उपस्थित थे। उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानाध्यापिका की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापिका उषा गुप्ता ने स्कूल में लंबे समय तक सेवा की है। उनके कार्यकाल में विद्यालय का विकास हुआ है जो सराहनीय है। इधर विदाई समारोह का संचालन कर रहे शिक्षक नवल किशोर कुमार ने कहा कि प्रधानाध्यापिका उषा गुप्ता के लंबे समय का कार्यकाल सकारात्मक रहा और इतने वर्षों के बाद उनकी विदाई विद्यालय से हो रही है। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका ने सभी को एक सूत्र में बांधकर चलने का जो काम किया है। वही काम वर्तमान प्रधानाध्यापक को भी करनी चाहिए। वही उनकी लंबी उम्र की सभी ने कामना की , विदाई समारोह कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्वपश्चात मंचासीन शिक्षक , जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय समिति के सदस्यों की ओर से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका उषा गुप्ता को माल्यार्पण किया गया। इधर छात्रों ने भी शिक्षिका को उपहार भेंट की, विदाई समारोह में कई शिक्षक एवं ग्रामीण गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel



