Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

50 हजार का इनामी अपराधी चढा पुलिस के हत्थे।

50 हजार का इनामी अपराधी चढा पुलिस के हत्थे।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* 50 हजार का इनामी अपराधी चढा पुलिस के हत्थे। हथियार भी हुआ बरामद।

*स्टोरी :-* टॉप टेन में शामिल 50 हजार का इनामी अपराधी चढा पुलिस के हत्थे। कई दिनों से चल रहा था फरार। साइबर डीएसपी अजित कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बीते सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टॉप टेन में शामिल 50 हजार का इनामी अपराधी आशीष कुमार और उसके सहयोगी अपराधी रामलाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।इनामी अपराधी बहुत दिनों से फरार चल रहा था।गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 देशी कट्टा,4 जिंदा कारतूस,1 मोटरसाइकिल बरामद किया है।आज मंगलवार को साइबर डीएसपी अजित कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
मिली जानकारी के अनुसार बीते कल पस्तपार पुलिस को गस्ती के दौरान जिला आसूचना इकाई सहरसा के द्वारा दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई की फरार चल रहे 50 हजार का इनामी अपराधी आशीष कुमार अपने सहयोगी रामलाल कुमार के साथ पस्तपार थानां के जिरवा नहर के पास किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है।सूचना मिलते ही फ़ौरन पुलिस जिरवा नहर के पास पहुंचा।जहाँ अपराधी पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास करने लगा।जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
वहीं साइबर डीएसपी अजित कुमार ने सदर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान बताया की सहरसा एसपी के निर्देश पर सहरसा पुलिस लगातार टॉप टेन में शामिल कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर काम कर रही है।इसी कड़ी में कल सोमवार को 50 हजार का इनामी अपराधी आशीष कुमार जो ब्लेठा का रहने वाला है उसे पस्तपार थानां क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 1 देशी कट्टा,4जिंदा कारतूस,1 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।साथ ही साथ गिरफ्तार अपराधी के सहयोगी रामलाल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ये भी बताया की इसका आपराधिक इतिहास रहा है खासकर लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट का मामला इनपर दर्ज है। ये अंतरजिला अपराधकर्मी है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com