उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बैजनाथपुर में हुआ भव्य स्वागत
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बैजनाथपुर में हुआ भव्य स्वागत

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- सोमवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का राजद युवा जिलाध्यक्ष भारत यादव के नेतृत्व में बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर निराला नगर बीपी मंडल गोलंबर परिसर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सहरसा से मधेपुरा के लिए सड़क मार्ग से जा रहे थे। इसी क्रम में राजद कार्यकर्ताओं ने बैजनाथपुर में उनको फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री कार के गेट खोल कर बीपी मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उत्साहित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। बता दे कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मधेपुरा स्व शरद यादव के आवास पर श्रद्धाअंजलि में भाग लेने जा रहा था। मौके पर सरपंच अरुण कुमार ,एमएलसी अजय कुमार सिंह, संजय रजक, राजकिशोर यादव, संतोष कुमार नेता जी, अधिवक्ता उमेश प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश्वरी प्रसाद यादव ,अंबेक कुमार , कांग्रेस के रामशरण कुमार, विन्देश्वरी यादव, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि सह पूर्व डीएसपी गजेंद्र यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Subscribe to my channel


