Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

दो साइबर ठग व्यक्ति साइबर पुलिस के चढा हत्थे।

दो साइबर ठग व्यक्ति साइबर पुलिस के चढा हत्थे।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* दो साइबर ठग व्यक्ति साइबर पुलिस के चढा हत्थे।

*स्टोरी :-* दो साइबर ठग व्यक्ति साइबर पुलिस के चढा हत्थे। गलत मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर श्रम विभाग के योजना की राशि निकालर करता था ठगी।साइबर डीएसपी अजित कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से खबर आ रही है जहाँ बीते मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो साइबर ठग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से पुलिस ने श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न तरह के कागजात सहित कई उपकरण बरामद किया गया है।आज बुधवार को साइबर डीएसपी अजित कुमार ने सदर थाना में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
मिली जानकारी के अनुसार साइबर ठग व्यक्ति में एक का नाम मोहम्मद नोशाद है और दूसरे व्यक्ति का नाम पुनीत कुमार बताया जा रहा है।दोनो गिरफ्तार व्यक्ति में एक सदर थाना क्षेत्र के डुमरैल का रहने वाला तो दूसरे गिरफ्तार व्यक्ति पुनीत कुमार है जो जिले के बैजनाथपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।ये दोनो गिरफ्तार व्यक्ति मित्र है ।ये दोनो व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचना थी जो ये लोग फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर श्रम विभाग के योजना अंतर्गत रुपया निकासी का काम करता है।इसी सूचना के आधार पर साइबर थानां ,सदर थाना,जिला आसूचना इकाई की पुलिस त्वरित कार्रवाई करने के लिए सदर थाना क्षेत्र के डुमरैल कादिर चौक स्थित मोहम्मद नोशाद के घर पहुंची। जहाँ 5,6,व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगे।भागने के दौरान पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफतार कर लिया।गिरफ्तार व्यक्ति के घर की जब तलासी ली गयी तो मोहम्मद नोशाद के घर में रखे अलमीरा से दूसरे व्यक्तियों का कागजात बरामद किया गया।दूसरे गिरफ्तार व्यक्ति पुनीत के पास से दूसरे लोगों का निजी कागजात,मोहर,मोबाइल बरामद किया गया।
वहीं साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि बरामद मोबाइल की जब जांच की गई तो बहुत सारे व्यक्तियों का आधार कार्ड,पेन कार्ड,बैंक खाता का डिटेल,एटीएम कार्ड का डिटेल पाया गया।साथ ही साथ बहुमूल्य कागजात भी पाया गया।गिरफ्तार दोनो व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान बताया कि मरे हुए व्यक्ति का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर अवेध रूप से श्रम विभाग के योजना अंतर्गत रुपया निकासी का काम करता है।उन्होंने ये भी बताया की फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।साथ ही साथ दोनो गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com