BreakingprobivPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहारसहरसा बिहारस्थानीय खबरें
Trending

11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय आंदोलन

11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय आंदोलन

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार

11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय आंदोलन

सहरसा से बड़ी खबर है। बैंक कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल का निर्णय लिया गया है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में तत्काल पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना, सरकारी बैंकों को कमजोर करने से जुड़ी नीतियों को वापस लेना, पीएलआई योजना को वापस लेना तथा विभिन्न लंबित समस्याओं का समाधान करना शामिल है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस आंदोलन में बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों के कई प्रमुख यूनियन शामिल हैं। बैंक यूनियनों ने सभी कर्मियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com