Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बारात से लौट के दौरान सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत।

बारात से लौट के दौरान सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्लग :-* बारात से लौट के दौरान सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत।

*स्टोरी :-* मोटरसाइकिल सवार ने खड़ी ट्रक में मारी ठोकर। मोटरसाइकिल सवार दो लोगो की हुई मौत। परिवार में रो रो कर है बुरा हाल। पुलिस दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बीते रविवार देर रात तकरीबन ढाई बजे बारात से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार चाचा भतीजे की मोटरसाइकिल दुर्घटना में घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में रो रो कर बुरा हाल है।घटना सहरसा जिले के जलई थानां क्षेत्र अंतर्गत भेलाही पुल के पास की बतायी जा रही है।वहीं सूचना मिलते ही जलई थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनो शव को अपने कब्जे में लेकर आज सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज जुटी जांच में।
मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार एक मृतक का नाम कुंदन कुमार है जिसकी उम्र 18 साल है तो वहीं दूसरे मोटरसाइकिल सवार मृतक व्यक्ति का नाम अमरजीत साह जिसकी उम्र 40 साल है।दोनो रिलेशन में चाचा भतीजे थे।दोनो मृतक दरभंगा जिले के जमालपुर थानां क्षेत्र के मलय गांव वार्ड नं 1 का रहने वाला बताया जा रहा है।घटना के संबंध में मृतक के पिता जीत साह ने बताया कि रात का समय था मेरा लड़का और मेरा भाई बारात से लौट रहा था उसी दौरान खड़ी ट्रक में मोटरसाइकिल से ठोकर लग गया जिससे मेरा लड़का और मेरा भाई का घटना स्थल पर ही मौत हो गया।उसके बाद थानां अध्य्क्ष को सूचना दिए सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर आई और दोनो शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
वहीं इस घटना को लेकर जलई थानां में पदस्थापित चौकीदार मनोज कुमार सिंह की माने तो जानकारी मिला कि दोनो व्यक्ति बारात से लौट रहा था मोटरसाइकिल से उसी दौरान मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे दोनो की मौत हो गयी।अभी आज सोमवार को दोनो शव का पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल सहरसा आये हुए हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com