Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी

जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी

Spread the love

लोकेशन :- सहरसा बिहार
संवाददाता :- विकास कुमार 8877760777

जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी

 सलखुआ थाना क्षेत्र के टेंगरहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी। एक जख्मी, प्राइवेट अस्पताल सहरसा में भर्ती। पुलिस छानबीन में जुटी।

        इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से सामने आ रही है जहां सलखुआ थाना क्षेत्र के टेंगरहा गांव में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना घटी है।जिसमें गोली लगने से जवाहर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए है।परिजनों के द्वारा आनन-फानन में घायल अवस्था मे इलाज के लिए जख्मी व्यक्ति को शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना के संबंध में जख्मी के परिजन की माने तो विद्यानंद यादव के परिवार और जवाहर यादव के बीच दो वर्ष पूर्व से पुरानी रंजिश व जमीनी विवाद चल रहा था जिसको लेकर विद्यानंद यादव के परिवार के लोगों ने बीती रात घर पर आकर गोलीबारी कर दिया इसी क्रम में एक गोली जवाहर यादव को पेट मे लग गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम चल रहा है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना सलखुआ थाने की पुलिस को मिलते ही फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com