Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

छात्र को डांटना प्रधानाध्यापक को पड़ा महंगा

छात्र को डांटना प्रधानाध्यापक को पड़ा महंगा

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्लग :-* छात्र को डांटना प्रधानाध्यापक को पड़ा महंगा। छात्र के पिता ने प्रधानाध्यापक के साथ की मारपीट।

*स्टोरी :-* छात्र पर शासन करना प्रधानाध्यापक को पड़ा मंहगा। परिजन लाठी डंडे से पीटकर किया जख्मी। जख्मी प्रधानाध्यापक सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी ख़बर सामने निकल कर आ रही है जहाँ बीते शुक्रवार को वर्ग 6 में पढ़ने वाले छात्र को डांटना प्रधानाध्यापक को मंहगा पड़ा।छात्र के परिजन के द्वारा प्रधानाध्यापक की आज शनिवार को स्कूल पहुंचकर जमकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी।पिटाई से प्रधानाध्यापक गंभीड़ रूप से जख्मी हो गया।आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी प्रधानाध्यापक को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहाँ जख्मी इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के महिषी थानां क्षेत्र के मध्यविद्यालय लहुआर की बतायी जा रही है।वहीं जख्मी प्रधानाध्यापक महिषी थानां में आरोपी के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी प्रधानाध्यापक का नाम भगीरथ भारती है जो महिषी थानां क्षेत्र के कन्दाहा गांव का रहने वाला है और मध्य विद्यालय लहुआर स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित है।बिते कल शुक्रवार को प्रधानाध्यापक भागीरथ भारती अपने विद्यालय में थे उसी दौरान वर्ग 6 में पढ़ने वाले छात्र संदीप कुमार स्कूल आया था और खिड़की तोड़ दिया था।जिसको लेकर प्रधानाध्यापक के द्वारा उक्त छात्र को डांट फटकार लगाया था।जब स्कूल में छुट्टी हुआ और छात्र घर गया तो उक्त छात्र ने अपने पिता के पास शिकायत की।उसी शिकायत पर आज शनिवार को छात्र के परिजन संतोष कुमार सिंह स्कूल पहुंचे ।उस समय प्रधानाध्यापक छात्र सब के साथ राष्ट्रगान करवा रहा था।उसी दौरान संतोष कुमार लाठी डंडे से मारपीट करने लगे जिससे प्रधानाध्यापक गंभीड़ रूप से जख्मी हो गया।प्रधानध्यासपक अपने आवेदन में ये सारा आरोप लगाया है।
वहीं इस मामले को लेकर प्रधानाध्यापक भागीरथ भारती की माने तो कल शुक्रवार को संदीप कुमार नामका छात्र जो वर्ग 6 में पढ़ता है स्कूल आया और खिड़की तोड़ दिया।जिसको पकड़कर एक शिक्षक लाया और बोला जो सर खिड़की तोड़ दिया है।उसके बाद उक्त छात्र को हम डांटे फटकारे और समझा बुझा दिए।उसके बाद वो घर चला गया।आज शनिवार को जब हमलोग सुबह में प्राथना कर रहे थे राष्ट्र गान चल रहा था उस समय छात्र के पिताजी संतोष कुमार सिंह आया और लाठी से हमला कर दिया और मेरा सर फोर दिया।अभी सदर अस्पताल में भर्ती है।इस घटना को लेकर आवेदन भी दिए हैं महिषी थानां में।
वहीं इस घटना को लेकर स्कूल के सारे शिक्षक ,शिक्षिका भय के साये में जीने को मजबूर है।इस घटना को लेकर शिक्षिका मनीषा भारती ने कहा कि हमारे स्कूल में प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट हुआ है आप देख ही रहे है।किस तरह से ग्रामीण बेरहमी से पीटा है।उस समय स्कूल में राष्ट्रगान हो रहा था हमलोग राष्ट्रगान में शामिल थे उसी दौरान पीछे से आया और हमला कर दिया।इस घटना को लेकर हमलोग इतना डर गए है इतना सहम गए है कि हमलोग उक्त स्कूल में रहना असुरक्षित महशुस कर रहे हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com