Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: नागर परिषद के खिलाफ आदिवासी युवक आग बवुला

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

किया घंटो सड़क जाम,लगाया नरा

पाकुड़ । जहां पूरा विश्व सोमवार को आदिवासी दिवस मना रहा है, वहीं वही सिद्धू कानू पार्क स्थित बिरसा मुंडा गेट पर ताला लगा रहा ।घंटों प्रतीक्षा के बाद जब गेट का ताला नहीं खुला तो भगवान बिरसा मुंडा पर माल्यार्पण करने आए आदिवासी युवक एवं अन्य सामाजिक लोग आग बबूला हो गए । हर वर्ष 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर आदिवासी समाज द्वारा महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाता है। वहीं आज सिदो कान्हो मुर्मू पार्क का ताला बंद होने के कारण नाराज आदिवासी समाज के राम सिंह टुड्डू ,जॉन मुर्मू ,विकास गौड़, प्रकाश गौड़, रॉकी मुर्मू , जंतु सोरेन मार्क बस्की सहित सैकड़ों युवकों ने पाकुड़ दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे घंटों आवागमन बाधित रही । बाद में प्रशासन द्वारा समझा-बुझाकर जाम को हटाया जा सका। युवकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद के खिलाफ जम कर नारे वाजी करते हुए मार्क बस्की ने कहा कि पाकुड़ नगर परिषद आदिवासियों के संस्कृति के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। साजिश के तहद पार्क बंद रखा गया है। इसे आदिवासी समाज कतई बर्दाश्त नही करेगी,जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा की विश्वस्तरीय आदिवासी दिवस जो की हर वर्ष हर्षो उल्लास से मनाया जाता है ।लेकिन वीर सिदो कान्हो के प्रतिमा की साफ सफाई नहीं कराई गई।इससे यह स्पष्ट होता है की कही न कही नगर परिषद आदिवासियों के संवेदनशीलता को आक्रोश में बदल रही हैं

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com