पीएचडी मंत्री सह बीजेपी विधायक को बनाया गया स्टार प्रचारक
पीएचडी मंत्री सह बीजेपी विधायक को बनाया गया स्टार प्रचारक

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* पीएचडी मंत्री सह बीजेपी विधायक को बनाया गया स्टार प्रचारक। इंडी गठबंधन पर कसा तंज, कहा-कोई लड़ने को तैयार नहीं।
*एंकर :-* पीएचडी मंत्री सह छातापुर विधानसभा के बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर स्टार प्रचारक बनाया है।जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है साथ ही साथ पूरे इलाके में काफी चर्चा हो रही है।बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू लगातार 5 वी बार विधायक बने है छातापुर विधानसभा से और दूसरी बार एनडीए गठबंधन में मंत्री बने हैं।पहले नीरज कुमार बबलू को एनडीए गठबंधन में वन पर्यावरण मंत्री बनाया गया था और इसबार पीएचडी मंत्री बनाया गया है।
वहीं स्टार प्रचारक बनने के बाद आज बुधवार को सहरसा के नया बाजार स्थित अपने निज आवास पर पीएचडी मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने प्रेस वार्ता किया जहां उन्होंने इंडी गठबंधन पर कसा तंज।
पीएचडी मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा बिहार में कोई टस्ल नहीं है जिस तरह से हमारे गठबंधन में काम हुआ है और हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी का काम है और उनके काम के प्रभाव से राज्य में ये हाल है कि इंडी गठबंधन में कैंडिडेट नहीं मिल रहा है इतने लोग डरे सहमे हुए हैं लोगों को ये लग रहा है कि हम तो हारेंगे ही हारेंगे। और खासकरके उत्तर बिहार में हमलोगों के इलाके में मधेपुरा लोकसभा में अभी हम हैं सुपौल लोकसभा में मेरा विधानसभा है ।यहां तो कैंडिडेट मिल नहीं रहा है कोई चर्चा भी नहीं है ।लोग नोमनेशन की तैयारी कर रहे हैं वहां कैंडिडेट खोजा जा रहा है जो कौन लड़ेगा,कौन कैंडिडेट होगा ।सबको पता है यह हर तय है।इसलिए लोग यहां से लड़ना नहीं चाह रहे हैं,कोई कैंडिडेट सामने नहीं आ रहे हैं।कोई नाम तक कि चर्चा नहीं है।यही हाल है इंडी गठबंधन का यही हाल है जंगल पार्टी का।जंगल पार्ट में कोई कैंडिडेट नहीं मिल रहा है।

Subscribe to my channel


