Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

अवैध हथियार के साथ मुखिया और वार्ड सदस्य गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ मुखिया और वार्ड सदस्य गिरफ्तार

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* अवैध हथियार के साथ मुखिया और वार्ड सदस्य गिरफ्तार, कई राउंड गोलियां भी बरामद।

*एंकर :-* खबर सहरसा से है, जहां पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए रसलपुर मुखिया अशोक यादव और वार्ड सदस्य जय जय राम यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कई राउंड गोली के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि बनमा ईटहरी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रसलपुर निवासी जय जयराम यादव के पास अवैध हथियार है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान जय जयराम यादव के घर से कई अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से अशोक यादव और जय जयराम यादव दोनों को एक देसी दोनाली बन्दुक, एक राइफल, एक देसी कट्टा, दोनाली का 25 जिन्दा कारतूस, राइफल का 28 जिन्दा कारतूस, देसी कट्टा का एक जिन्दा गोली, दो विंडोलिया बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com