फिरोजाबाद एसपी सेटिंग कार्यालय पर धर्मगुरु ओ संग बैठक करते हुये एसएसपी अभिषेक तिवारी

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
फिरोजाबाद। एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा आगामी त्यौहारों पर चाक-चैबन्द सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था तथा माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों-निर्देशों का पालन कराने के सम्बन्ध में शहर के धर्म गुरुओं संग एसपी सिटी कार्यालय पर मीटिंग आयोजित की गयी।
जिसमें उनके द्वारा शहर के समस्त धर्मगुरुओं को माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशो निर्देशों के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए उनकी त्यौहारो पर आने वाली समस्याओं सफाई, बिजली, पानी आदि के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके उचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही महोदय द्वारा समस्त धर्म गुरुओं से जनपद के सभी आमजनों को शान्तिपूर्ण एवं भाई-चारे से त्यौहार मनाने हेतु जागरुक करने की अपील की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर , क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


