पिता रहे हवलदार तो पुत्र बन गए सेना के बड़े अधिकारी सहरसा स्टेशन पर अनोखे अंदाज में हुआ स्वागत
पिता रहे हवलदार तो पुत्र बन गए सेना के बड़े अधिकारी सहरसा स्टेशन पर अनोखे अंदाज में हुआ स्वागत

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* पिता रहे हवलदार तो पुत्र बन गए सेना के बड़े अधिकारी सहरसा स्टेशन पर अनोखे अंदाज में हुआ स्वागत।
*एंकर :-* कहते हैं अगर आपके मन में जुनून हो और कुछ करने की जज्बा हो तो कामयाबी आपकी सफलता चूमती है कुछ ऐसा ही कर दिखाया है सहरसा के रहने वाले विकास राय ने विकास राय की कहानी बड़ी दिलचस्पी है विकास राय के पिता एक हवलदार थे वे रिटायर हो चुके हैं लेकिन पुत्र ने ऐसी कामयाबी हासिल की जिसके बाद पिता का सीन चौड़ा हो गया मानो घर में दिवाली जैसा माहौल बन गया पुत्र ने एक ऐसी सफलता हासिल की इसके बारे में जानने और सुनने के बाद आप भी ऐसे पुत्र पर गर्व करेंगे ।
दरअसल रिटायर्ड हवलदार शिवानंद राय के पुत्र विकास राय भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है ट्रेनिंग पूरा करने के बाद ट्रेन से अपने गृह जिला सहरसा पहुंचे पिता इतने खुश थे की बैंड बाजों के साथ उनका स्वागत सहरसा जंक्शन पर किया गया जहां सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद थे इसके साथ-साथ पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य भी मौजूद थे सहरसा स्टेशन से उनके आवास तक बैंड बाजा के साथ नाचते गाते विकास राय का स्वागत किया गया पिता इतने खुश थे कि मानो उन्हें सारी खुशियां एक पल में ही मिल गई माहौल देख आसपास के यात्री भी अचंभित हो गए कि आखिर यह क्या हो रहा है ऐसा स्वागत शायद किसी नेता का भी नहीं हुआ होगा जैसा स्वागत सेना के लेफ्टिनेंट बने विकास राय का हुआ विकास राय सहरसा जिले के बिहरा के रहने वाले है ।
वही विकास राय ने अपनी पढ़ाई मिलिट्री स्कूल बेलगाम से कि है इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के साथ अपने शिक्षकों और दोस्तों को दिया है विकाश का कहना है कि सभी के सहयोग से हौसला मिलता रहा जिस कारण उन्हें यह सफलता मिली है बचपन से ही उनका सपना सेना में जाने का था जो आज जाकर उनका सपना पूरा हुआ है ।
वही इस स्वागत में पूर्व सैनिक सेवा परिषद सके के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा उपाध्यक्ष दिनेश कुमार कोषाध्यक्ष विकास चंद्र मिश्रा जिला सचिव विभाग प्रसाद सिंह के साथ-साथ पूर्व सैनिक के कई सदस्य मौजूद थे ।
Subscribe to my channel



