Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

किराना दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली।

किराना दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्लग :-* किराना दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली।

*स्टोरी :-* पतरघट थाना के भद्दी गांव में एक किराना दुकानदार को अपराधियों मारी गोली। बेहतर इलाज को सदर अस्पताल सहरसा से दरभंगा डीएमसीएच रेफर। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में इधर गोली बारी की घटना बदस्तूर जारी है।इसी करी में आज शनिवार को एक गोली की घटना सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर में घटित हुई है जहाँ प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरफ बेचने से मना करने पर एक 18 वर्षीय लड़की को गोली मारकर जख्मी कर दिया, तो वहीं दूसरी घटना पतरघट थानां क्षेत्र के भद्दी गांव में घटित हुई है।जहाँ एक किराना दुकानदार को अपराधियों ने पंजरे में गोली मारकर जख्मी कर दिया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहाँ डॉ ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार जख्मी किराना दुकानदार की पहचान गुनेस्वर मंडल के पुत्र दिनेश मंडल के रूप में हुई है।जो सहरसा जिले के पतरघट थानां क्षेत्र के भद्दी गांव वार्ड नं 20 का रहने वाला बताया जा रहा है।आज शनिवार को तकरीबन साढ़े 4बजे दिनेश मंडल अपनी दुकान पर था उसी दौरान 4 की संख्यां में आये अपराधियों ने गोली चला दी।गोली दिनेश मंडल को बांह में लगते हुए पंजरे में लग गई।जिससे वो जख्मी हो गया।सूचना मिलते ही परिजन जख्मी को लेकर आया सदर अस्पताल जहाँ डॉ ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।
वहीं जख्मी दिनेश मंडल की माने तो अपराधी मिथलेश पासवान और उसका परिवार वाला मिलकर मेरे भतीजे को दो साल पहले गोली मारकर हत्या कर दिया था और उस केस में मिथिलेश पासवान का परिवार अभी जेल में है और इसपर वारेंट है ये फरार चल रहा है।उक्त केस में हम गवाह बने हुए है।आज शनिवार को साढ़े चार बजे 4 लोगों के साथ मेरे दुकान पर आया जिसमें दो लोगों को पहचाने एक का नाम मिथिलेश पासवान है और दूसरे व्यक्ति का नाम अलिया मियां है और को नहीं पहचाने।मिथिलेश पासवान बोला जो मेरा परिवार जेल में सर रहा है आज तुमको अस्मसान भेज देते हैं।उसके बाद थ्री नट निकाला और गोली चला दिया।जो गोली बांह में लगते हुए पंजरे में लग गयी।अभी सदर अस्पताल में है लेकिन डॉ डीएमसीएच रेफर कर दिया।
वहीं इस मामले में पतरघट थानां अध्य्क्ष अजय पासवान ने बताया की गोली की घटना घटित हुई है।एक दुकानदार को गोली लगी है।जख्मी के द्वारा दो आरोपी का नाम बताया जा रहा है।एक आरोपी का नाम मिथिलेश पासवान है और दूसरे आरोपी का नाम अलिया मियां है।जांच की जा रही है।कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com