Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

होली पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

होली पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

Spread the love

होली पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

मोहम्मद नसीम प्रखंड संवाददाता सोनबरसा राज सहरसा बिहार

प्रखंड क्षेत्र के बसनही थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई ।थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई उक्त बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने कहा आचार संहिता की नियमों की जानकारी दी। लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने का अपील किया। वहीं मौजूद थाना अध्यक्ष ने कहा कि रंगो का त्योहार होली भाई चारा स्थापित करने का त्योहार है। होली त्योहार को हर कोई भाईचारा के साथ मनाए। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जाएगी। साथ ही गश्ती दल नियुक्त किए जाएंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, समाज को जागरूक रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी। कोई भी बात पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। जोर जबरदस्ती किसी को रंग न लगायें। कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो अविलंब थाना को सूचना दी जाय।बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष सह सहसोल पंचायत के मुखिया शिवेंद्रर सिंह, मलोघा पंचायत के मुखिया रामलगन यादव, महुआ अत्तरवारी पंसस प्रतिनिधि अनिल साह,राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार मुन्ना, शरौनी मधेपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नरनाथ मंडल, मुखिया प्रतिनिधि दीपक मिश्रा,अजीत कुमार, जदयू नेता प्रमोद सादा, पंसस मनोज सिंह,पंसस अरविंद कुमार,जदयू नेत्री रिना देवी वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजीव कुमार,पंसस अनिरूद्ध यादव, सहित दर्जनों लोगों उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com