Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद अभिवप ने मेडीकल काॅलेज प्रशासन का फूंका पुतला

अभिवप ने मेडीकल काॅलेज प्रशासन का फूंका पुतला

Spread the love

फिरोजाबाद: अभिवप ने मेडीकल काॅलेज प्रशासन का फूंका पुतला

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मेडीकल काॅलेज में एबबीबीएस के एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने के विरोध मेडीकल काॅलेज प्रशासन का पुतला दहन किया। साथ ही दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की गई।

रविवार को अभिवप कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सह मंत्री रंजत जैने के नेतृत्व में विवेकानंद चैक पर मेडीकल काॅलेज प्रशासन का पुतला दहन किया। साथ ही मेडिकल प्रशासन के दोषियों को बर्खास्त करने की मांग प्रशासन से की। प्रदेश सह मंत्री रजत जैन ने कहा कि जिस तरीके से कल एक छात्र का कॉलेज प्रशासन एवं भ्रष्टाचार दबाव के कारण आत्महत्या कर लेना निंदनीय एवं दुखद है। यदि इस घटना पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज पलिया ने कहा विद्यार्थी परिषद छात्र के परिवार के साथ संवेदना प्रकट करता है। छात्र हितों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। पुतला दहन करने वालों में विभाग संगठन मंत्री, महानगर मंत्री लकी पंडित, आदर्श भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य अतुल चैधरी, महानगर विस्तारक आकाश पाल, जसवंत राठौर, सूरज दिवाकर, करन गुप्ता, भोला यादव, कुशाग्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

फिरोजाबाद अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com