Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

पिस्टल और 5 कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

पिस्टल और 5 कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* पिस्टल और 5 कारतूस के साथ एक गिरफ्तार। सहरसा पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई। हथियार के बल पर लूट का था इरादा।

*एंकर :-* सहरसा जिले से खबर सामने निकल कर आ रही है जहां सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते रविवार को अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।आज सोमवार को डीएसपी अजित कुमार ने सदर थाना में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी का नाम प्रेम कुमार है जो सदर थाना क्षेत्र के गंगजला का रहने वाला बताया जा रहा है।बीते कल रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी सदर थाना क्षेत्र के सुपर बाजार स्थित रैक पॉइंट पर हथियार के साथ घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देगा।सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचा।जहां पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगा।जिसे पुलिस के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया।पकड़े गए अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी अजित कुमार की माने तो कल रविवार 12 फरवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अपने साथियों के साथ सुपर बाजार स्थित रैक पॉइंट के पास हथियार लेकर घूम रहा है और किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है।सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार को पुलिस बल के साथ सुपर बाजार स्थित रैक पॉइंट भेजा गया ।जहां पुलिस गाड़ी देखते ही युवक प्रेम कुमार पिता दिनेश कुमार जो गंगजला का रहने वाला था वो भागने लगा।जिसे पुलिस के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया।पकड़े गए युवक के पास से एक देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com