Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के प्रांगण में किया गया शांति समिति का बैठक

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में रविवार के सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता में थाना प्रभारी शौकत खान ने की अनुमंडल दंडाधिकारी गढ़वा द्वारा दुर्गा पूजा के लिए जारी दिशा निर्देश को बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों को बिंदुवार पढ़कर सुनाया गया बैठक में संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि भक्तों द्वारा दुर्गा पूजा का त्यौहार छोटे पंडाल मंडप में पारंपारिक रूप से जनता की सहभागिता के बिना घर में मनाई जा सकती है पूजा का प्रदर्शन छोटे पंडालों मंडप मे किया जा सकता है पूजा पंडाल निर्माण की स्वीकृत केवल कंटेनमेंट जोन के बाहर होगी दुर्गा पूजा पंडाल मंडप के सभी तरफ से बैरिकेडिंग करना अनिवार्य होगा आगंतुकों के प्रवेश को रोकने के लिए तीन तरफ से कवर किया जाएगा भक्तगण बैरीकटिंग के बाहर से दर्शन कर सकते हैं दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किसी भी विषय का आधारित नहीं होगा दुर्गा पूजा पंडाल मंडप के आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का प्रकाश व अधिक सजावट वर्जित होगा मात्र सुरक्षा के दृष्टिकोण से केवल आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था हेतु अनुमति होगी दुर्गा पूजा पंडाल मंडप के क्षेत्र में व उसके आसपास स्वागत द्वारा तोरण द्वार के निर्माण की अनुमति नहीं होगी मूर्ति स्थान को छोड़कर पूजा पंडाल मंडप का पूरा क्षेत्र हवादार होगा मौके पर उपस्थित सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह युवा समाजसेवी नेता राकेश कुमार सा दुर्गाराम और सैकड़ों लोग उपस्थित थे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com