Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बीपीएससी परीक्षा पास कर शिक्षिका बनते ही पत्नी पति का छोड़ा साथ

बीपीएससी परीक्षा पास कर शिक्षिका बनते ही पत्नी पति का छोड़ा साथ

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* बीपीएससी परीक्षा पास कर शिक्षिका बनते ही पत्नी पति का छोड़ा साथ। पति उत्पाद कार्यालय दरभंगा में होमगार्ड का है जवान। पीड़ित पति सदर थाने में आवेदन देकर न्याय की लगाई गुहाड़।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेवफा बनी पत्नी बीपीएससी परीक्षा पास कर शिक्षिका बनी और अपने पति का साथ छोड़ दिया।पति उत्पाद कार्यालय में होमगार्ड का जवान है।साथ छोड़ने के बाद पति अपनी पत्नी का फोटो फेसबुक पर लगाया जिसको लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ।विवाद होने के बाद पत्नी बीते 9 तारीख को अपने घर पर बुलाकर पिताजी,और अपने भाई के साथ जमकर धुनाई कर दिया।जिससे पति जख्मी हो गया और अभी सदर अस्पताल में भर्ती है जहां पति का इलाज चल रहा है।इस घटना को लेकर पीड़ित पति सदर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।मामला सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 17 की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पति होमगार्ड जवान का नाम अनिल कुमार है जो दरभंगा में उत्पाद कार्यालय में पदस्थापित है।और सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा वार्ड नं 10का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं उसकी पत्नी का नाम अन्नू प्रिया है जो सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड नं 17 की रहने वाली बतायी जा रही है।इन दोनों की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार 5/6/23 को सदर थाना क्षेत्र के विवाह भवन शंकर चौक पर हुआ था।
वहीं पति होमगार्ड जवान अनिल कुमार की माने तो मेरी पत्नी पहले हाउस वाइफ थी और हम दो साल से जॉब कर रहे हैं।मेरी वाईफ पढ़ी लिखी थी।उसको बीपीएसी की तैयारी को लेकर कोचिंग भी करवाये जिसका सारा फीस हम जमा किये।उसके बाद मेरी पत्नी बीपीएससी परीक्षा पास कर गयी।उसके बाद मैं अपनी पत्नी को बेगूसराय में ज्वाइन भी करवाये।अब मेरी पत्नी मेरे साथ रहना नहीं चाहती है और बोलती भी है तुम होमगार्ड का जवान हो तुमको 20 हजार सेलरी मिलता है हमको 35 हजार सेलरी मिलता है ।तुम मेरा साथ छोड़ दो नहीं तो जान से मरवा देंगे।उन्होंने ये भी कहा हम दरभंगा में अपना ड्यूटी कर रहे थे मुझे साजिश के तहत बीते 9 मार्च को सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी मोहल्ले में परमानंद राय और विद्यानंद राय के मकान पर साजिश के तहत बुलाया और मेरी पत्नी,ससुर,साला,जेठ शाली, और मेरी पत्नी की प्रेमिका अनोज झा सब मिलकर रूम में बंद करके मुझे मारपीट कर घायल कर दिया।अभी सदर अस्पताल में भर्ती हैं।मैं अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता हूँ और अभी भी उसको रखने के लिए तैयार हूं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com