चित्रकूट वित्तीय जागरूकता अभियान के तहत मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन
वित्तीय जागरूकता अभियान के तहत मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

वित्तीय जागरूकता अभियान के तहत मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन
चित्रकूट जनपद के कर्वी मुख्यालय अंतर्गत टाउन हॉल मैं मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व मुख्य विकास अधिकारी सुश्री अमृतपाल कौर जी की उपस्थिति में वित्तीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया अभिषेक आनंद जिलाधिकारी चित्रकूट के द्वारा फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया गया आरसेटी चित्रकूट की छात्र छात्राओं ने अंग वस्त्र भेंट करके जिलाधिकारी अभिषेक आनंद जी का अभिनंदन वंदन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के कोई भी नागरिक किसी भी बैंक में उद्यमशीलता कोई अपना धंधा या बिजनेस चालू करना चाहता हो तो वह बैंक से लोन ले सकता है। जिसमें आर्यावर्त बैंक इंडियन बैंक स्टेट बैंक पंजाब नेशनल बैंक बैंक ऑफ़ बड़ौदा इंसुलिन बैंक जनपद के समस्त बैंकों के द्वारा अपना मेगा कैंप लगाया गया और उपस्थित आम जनमानस को नियम बताए गए जिला अधिकारी वह मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा मौजूदा सरकार के दिशा निर्देश पर उक्त कैंप लगवाया गया जिससे जिले में बढ़ रही बेरोजगारी कम हो सके आज जो जिले का युवा बेरोजगारी के कारण पलायन कर रहा है उस पर रोक लग सके और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार करने में सहायता मिल सके इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड चित्रकूट, उप कृषि निदेशक चित्रकूट, उपायुक्त एन आर एल एम चित्रकूट, एवं जिले के सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक व विभागीय अधिकारी कर्मचारी आम जनमानस रहे मौजूद
संवाददाता राघवेंद्र की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



