बेख़ौफ़ अपराधियों ने आपसी विवाद में एक शख्स की गोली मारकर की हत्या
बेख़ौफ़ अपराधियों ने आपसी विवाद में एक शख्स की गोली मारकर की हत्या

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* बेख़ौफ़ अपराधियों ने आपसी विवाद में एक शख्स की गोली मारकर की हत्या।इलाके में फैली सनसनी।पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जुटी तफ्तीश में।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा से आ रही है जहां आज सोमवार को साम में आपसी विवाद में अपराधियों ने एक शख्श को गोली मारकर हत्या कर डाली।हत्या की ख़बर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई।तो वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके वारदात से हवाई फायरिंग कर फरार हो गया।घटना सदर थाना क्षेत्र के संत नगर मोहल्ले की बतायी जा रही है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चाय दुकानदार बिंदेश्वर राय के पुत्र शिवा कुमार के रूप में हुई है जो संतनगर मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है।आज शिवा अपने पिताजी के चाय दुकान के पास खड़ा था उसी दौरान कारी यादव अपने अन्य साथी के साथ आया और गाली गलौज कर गोली चला दी।गोली युवक को सीने में लग गयी।आनन फानन में स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को नजदीक के निजी नर्सिंग होम ले गया जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना को लेकर मृतक के दोस्त उत्कर्ष कुमार की माने तो बीते कल रात में मारपीट हुआ था इसी बात को लेकर फिर आज बकवास हुआ उसके बाद कमर से पिस्टल निकाला और गोली चला दिया।गोली चलाने के बाद फायरिंग करते हुए पैदल भाग गया।मृतक का दोस्त ये भी बताया कि कारी यादव ही गोली मारा है उसके साथ तीन चार लोग था जिसमें रोशन यादव,ब्रजेश यादव भी था।
वहीं इस घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह की माने तो संतनगर महल्ले में शिवा नामक युवक अपनी चाय दुकान पर था उसी दौरान कारी यादव नामक अपराधी अपने सहयोगी के साथ आया और गोली मार दी।।इलाज के लिए निजी अस्पताल में युवक को ले गया जहां युवक की मौत हो गयी।उन्होंने ये भी बताया कि रविवार को जागरण का प्रोग्राम हुआ था उसी में आपस में कोई विवाद हुआ था इसी वजह से घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया है।

Subscribe to my channel

