पाकुड: 15 अगस्त तक मांगे पूरी हुई तो होगी आंदोलन

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पारा शिक्षकों का स्थायीकरण एवं मानदेय वृद्धि को लेकर मंत्री से मिले शिक्षक
पाकुड़ । झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव मोहम्मद केताबुल शेख ने बताया इस सरकार की कथनी और करनी में अंतर है पारा शिक्षक संघ अपनी मांगों के समर्थन में एक प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से बडहरवा स्थित इस्लामपुर आवास में मिलकर , अपने मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ के राज्य महासचिव बिकास कुमार चौधरी एवं प्रदेश उपाधयक्ष मोहम्मद एजाजुल हक़ ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष कहा की अप्रैल 2010 से पहले संविदा एवं अनुबंध पर कार्यरत पारा पारा शिक्षकों पर टेट लागू नहीं होता है । झारखण्ड के शिक्षा विभाग के पदाघिकारी सरकार और पारा शिक्षकों को गुमराह कर रही है । पारा शिक्षकों को टेट की बाध्यता से मुक्त करना चाहिए । सरकार पारा शिक्षकों को छत्तीसगढ़ की तरह 8 वर्ष के अनुभव के आधार पर स्थायीकरण कर वेतनमान दे । प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री से तत्काल न्यूनतम 24000 मानदेय वृद्धि की घोषणा आगामी15 अगस्त 2021 को सरकार के स्तर से करवाने का अनुरोध किया । अन्यथा 16 अगस्त को राज्य भर के पारा शिक्षक रांची में बैठक कर आंदोलन की घोषणा करेंगे। माननीय मंत्री आलमगीर आलम ने भरोसा दिया कि सरकार के स्तर से पारा शिक्षकों का समाधान किया जा रहा है ,।सरकार पारा शिक्षकों के लिए चिंतित है,हम आपके मांगों मुख्यमंत्री के समाचार सहानुभूति पूर्वक विचार करने हेतु रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में साहिबगंज जिला से तालझरी प्रखंड सचिव मोहम्मद शमशुल जी, प्रखंड अध्यक्ष गमाल हेंब्रम, जगदीश मुर्मू , सफुरुद्दिं अंसारी, तैमूर अंसारी, इस्तिफकुर आलम, पाकुड़ से ब्रजमोहन ठाकुर, , प्रदेश संयुक्त सचिव मोहम्मद केताबुल , मोहम्मद नसीम, सिताबूउद्दीन, अंजारुल शेख़, इब्राहिम शेख़ आदि शिक्षक मौजूद थे ।

Subscribe to my channel


