
*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* दो दिवसीय कोशी महोत्सव का हुआ आगाज। कमिश्नर ,जिलाधिकारी ,विधायक संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया विधिवत उद्घाटन।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज बुधवार को कोशी महोत्सव का हुआ आगाज।कमिश्नर नीलम चौधरी,जिलाधिकारी वैभव चौधरी,बीजेपी विधायक डॉ आलोक रंजन,जदयू विधायक गूँजेश्वर साह दीप प्रज्वलित कर किया विधिवत उद्घाटन।उद्घाटन के ततपश्चात स्वरांजलि के कलाकारों के द्वारा स्वागत गान और नृत्य की प्रस्तुति की गई।जिसका लोग भरपूर मनोरंजन किया।वहीं इस महोत्सव में आज साम में मुंबई की मशहूर गायिका दीपाली सहाय के द्वारा भी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी ।वहीं कल 14 फरवरी को गायक एस कुमार के द्वारा भी साम में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।
वहीं कोशी महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल डॉ आलोक रंजन झा की माने तो हम तो बहुत धन्यबाद देते है अपने सरकार को माननीय मुख्यमंत्री जी को माननीय उप मुख्यमंत्री जी को।जिनके द्वारा लगातार सहरसा में कई महोत्सव के साथ यह कोशी महोत्सव प्रत्येक वर्ष किया जा रहा है।मैं मानता हूं कि इस बार चुनाव के कारण कोशी महोत्सव को जिस रूप में सरकार का करने का उद्देश्य है उसमें कुछ न कुछ कमियां हुई है।लेकिन इसके बावजूद भी कोशी के इस संस्कृति को जिस प्रकार से पूरे राज्य में एक संव्रिध संस्कृति को मजबूत करने के लिए कोशी महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने ये भी कहा उस आयोजन करने के लिए मैं जिला प्रशासन को बहुत धन्यबाद देता हूँ।इसीप्रकार यह महोत्सव लगातार दो दिनों तक चकेगा।मैं खासकर कोशी वासियों को और सहरसा वासियों से आग्रह करूँगा आप दो दिन के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस महोत्सव का आनन्द उठाएं।

Subscribe to my channel



