Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

कैंप में डाक्टरों ने विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की

कैंप में डाक्टरों ने विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की

Spread the love

👉 *आवाज इंडिया लाइव *

👉 *गंगोह सिम्मी वेलफेयर फाउंडेशन व जय हिंद सामाजिक संस्था महिला विंग द्वारा मेडिकल की श्रंखला में तीसरे दिन बालाजी जूनियर हाईस्कूल स्कूल में चेकअप कैंप लगा। कैंप में डाक्टरों ने विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। बच्चों को स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स दिए*

👉 *गगोंह सहारनपुर*

गंगोह सिम्मी वेलफेयर फाउंडेशन व जय हिंद सामाजिक संस्था महिला विंग द्वारा मेडिकल की श्रंखला में तीसरे दिन बालाजी जूनियर हाईस्कूल स्कूल में चेकअप कैंप लगा। कैंप में डाक्टरों ने विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। बच्चों को स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स दिए।
बालाजी जूनियर हाईस्कूल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शोभित विष्विद्यालय के डा. नरेंद्र चंचल, डा. अभिषेक तोमर, तलविंद्र कपूर, स्कूल की प्रधानाचार्य शशि गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान चिकित्सक नरेंद्र चंचल व डा. अभिनव तोमर ने अपने सहयोगियों के साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने कान, आंख, नाक आदि की बारीकी से जांच की। चिकित्सक नरेंद्र चंचल ने बच्चों से कहा कि स्वच्छ रहने से मनुष्य कई बीमारियों से बच सकता है। सभी अपने शरीर की सफाई पर विशेष ध्यान दें। भोजन के पूर्व व बाद में हाथ धोएं। प्रतिदिन शौच जाएं। नियमित स्नान करें। डा. अभिनव तोमर ने कहा कि बच्चे में छोटी उम्र से ही अच्छी आदतों को डालें। सूर्योदय के पूर्व ब्रह्मा मुहूर्त में जगकर व्यायाम का अभ्यास करें। सूर्योदय के पूर्व यदि प्रतिदिन व्यायाम करेंगे तो शरीर की ताजगी बनी रहेगी। अरविंद टेबक ने कहा कि खेल को भी अपने जीवन का हिस्सा सभी विद्यार्थी बनाएं। विद्यालय में पठन-पाठन के अलावा एक घंटा खेल के लिए भी समय निकालकर खेल का आनंद उठाएं। डा. क्रतिका सैनी ने छात्राओं को स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स दिए। जनरल फिजीश्यिन गौरव सैनी ने बच्चों की पेट सम्बंधित बिमारियों की जांच की। स्कूल प्रबंधक अशोक ठकराल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंगलवार को डी.सी.एस मार्डन स्कूल में स्वास्थ्य कैंप लगाया। जिसमें डा. असतिव त्यागी, नितिन कुमार, तान्या पंवार ने बच्चों की जांच की। इस मौके पर सपना टेबक, पल्लवी अरोड़ा, निधि गोयल, कनिक गोयल, कमलेश, मोनिका सरदाना, पालय बंसल, अरविंद पाल सिंह कपूर, उमंग शर्मा, लक्की सरदाना आदि मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com