जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार मऊ में सम्पन्न
जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार मऊ में सम्पन्न

*जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार मऊ में सम्पन्न*
जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मऊ के तहसील सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है उस समस्या के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए ताकि वह समस्या ग्रस्त व्यक्ति अपने समस्या के निस्तारण से संतुष्ट हो सके। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराया जाए । जिलाधिकारी ने बंदोबस्त अधिकारी को निर्देशित किए की सभी चकबंदी अधिकारियों को निर्देश जारी कराएं कि ऑफिस में रजिस्टर अद्यावधिक कराएं । कहा जिन-जिन विभागों की आज संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं प्राप्त हुई हैं उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा थाना प्रभारियों से कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है की जमीन संबंधी मामलों को तत्काल निस्तारण कराएं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मऊ श्री राकेश कुमार पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकार मऊ श्री जयकरन सिंह, उप कृषि निदेशक श्री राजकुमार, बन्दोबस्त अधिकारी श्री मनोहर लाल धर्मान, जिला विकास अधिकारी श्री आर के त्रिपाठी, तहसीलदार मऊ श्री विजय कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी श्री रामजी मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक श्री तुलसीराम, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, सहायक निदेशक मत्स्य भानु चन्द्रा, अधिशासी अधिकारी श्री बालकृष्ण गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री एस के मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पीड़ी विश्वकर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी श्री आनंद कुमार सिंह, खाद्य एवं विपणन श्री अविनाश कुमार झा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
*जिला संवाददाता पं राजा पांडेय की खास रिपोर्ट*
Subscribe to my channel



