Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

विपासना स्थल में अराजकतत्वों द्वारा मूर्ति स्थापना से नाराज संतों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विपासना स्थल में अराजकतत्वों द्वारा मूर्ति स्थापना से नाराज संतों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रिपोर्ट योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा -उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से तमाम मामलों के चलते एक मामला और सामने आया है जिसके अंतर्गत संतो द्वारा बताया गया कि हम समता वादी लोग हैं और हमारे स्थान ध्यान केंद्र जोकि मौजा बबेरू तहसील बबेरू जिला बांदा में औगासी रोड बबेरू मे टीकुर नाम से स्थित है जहां पर कई वर्षो से हमारे धर्म के लोग आकर साधना करते है तथा रहते हैं लेकिन कुछ अराजकतत्व वहां पर मूर्ति स्थापना करना चाहते हैं। अगर वहां पर मूर्ति स्थापित होगी तो हम लोगो के कार्य तथा हमारे होने वाले कार्यक्रम आदि बाधित होंगे और यह उचित नही हैं तथा हम उस स्थान पर मूर्ति स्थापना के सख्त खिलाफ है।
आगे बताया गया कि हमारे दाता जी की गैर मौजूदगी का नाजायज फायदा उठाकर कुछ अराजकतत्व हमारे विपासना स्थल पर शिवलिंग और हनुमान मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं। यदि शिव या हनुमान मूर्ति स्थापित कर दी गई तो हमारी विपासना और अन्य कार्यक्रम बाधित होंगे। हम सब लोगों की उक्त धार्मिक स्थल से भावनाए जुड़ी हुई हैं तथा यह हमारी इच्छा के विपरीत है।
इसलिए हमने जिलाधिकारी महोदय की ज्ञापन देकर मांग की है कि हमारे स्थान पर मूर्ति स्थापना न कराई जाए जिससे हमारे कार्य तथा हमारे होने वाले कार्यक्रम आदि बाधित न हो।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com