सविता सेन नंद समाज की कुल देवी माता नारायणी देवी जी की पच्चीस वीं शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई
सविता सेन नंद समाज की कुल देवी माता नारायणी देवी जी की पच्चीस वीं शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई

आज आगरा दिनांक 25/9/2023को आगरा में सविता सेन नंद समाज की कुल देवी माता नारायणी देवी जी की पच्चीस वीं शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ माता नारायणी देवी जी की आरती करते हुए छावनी क्षेत्र के विधायक माननीय जी एस धर्मेश जी ने किया शोभायात्रा मां कामाख्या देवी माता मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग मनकामेश्वर रावतपाड़ा सेठ गली सुभाष बाजार होते हुए निर्धारित स्थान मां नारायणी मंदिर मोती कटरा पर पहुंचेगी जहां पर शोभायात्रा कमेटी द्वारा समाज के प्रवुद्धजनों सामाजिक बंधुजनो का सम्मान किया जायेगा शोभायात्रा में प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद भगवान भोलेनाथ विष्णु भगवान शेरा वाली माता गणेश भगवान पूर्व प्रधानमंत्री स्व गुलज़ारीलाल नंदा राधाकृष्ण सहित लगभग बयालीस झांकियां शामिल थी शोभायात्रा में युवा सामाजिक कार्यकर्ता बैंड की मधुर धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे शोभायात्रा में एक दर्जन बैंड अपनी अपनी आकर्षक धुन बजाते हुए यात्रा में चार चांद लगा रहे थे शोभायात्रा में संयोजक सतीश सविता वरिष्ठ समाजसेवी राजू सविता पार्षद अरविंद मथुरिया पार्षद शेर सिंह सविता नरेंद्र आर्य सतीश चन्द्र सविता नंद समाज आगरा के जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार वर्मा मंडल प्रभारी रिंकू नीवोरिया जिला उपाध्यक्ष बंटू नीवोरिया भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत सदस्य हरिकृपाल सविता जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह सविता ठाकुर अतुल कुमार सविता सुनील कुमार वर्मा समाज सेवी पवन सिंह कैप्टन जगदीश प्रसाद चंद्र भान समाधियां सहित सैकड़ों सामाजिक लोग मौजूद थे
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



