रिटायर्ड टीचर की गोली मारकर हत्या। लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जश्न में थे डूबे
रिटायर्ड टीचर की गोली मारकर हत्या। लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जश्न में थे डूबे

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* रिटायर्ड टीचर की गोली मारकर हत्या। लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जश्न में थे डूबे, सोए अवस्था में हुआ मर्डर।
*एंकर :-* खबर सहरसा से है जहां 84 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक कमलेश्वरी साह को अज्ञात अपराधियो ने देर रात गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या का क्या कारण है वो अब तक स्पष्ट नही हो पाया है। घटना के बाद मृतक के परिवार और उनके ग्रामीण मे काफी आक्रोश देखने को मीला। कई घण्टे तक पुलिस को शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए मशक्कत करना पड़ा।घटना बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के रामपुर की है । पुलिस पूरे मामले में छानबीन में जुट गई है। मृतक के बेटे की माने तो मृतक रात में खाना खाकर सोने गया। सुबह जब उठे तो देखे की गोली लगी हुई है और मृत है। वहीं मृतक के बेटे ने कहा की कल रात गांव मे काफी पटाखा फूट रहा था। जिसके वजह से गोली का आवाज सुनाई नही दिया। वहीं पुलिस से जल्द से जल्द कारवाई की मांग की। वहीं इस बाबत सदर एसडीपीओ संतोष कुमार की माने तो देर रात घटना हुई है जिसकी सुचना थानाध्यक्ष द्वारा सुबह में दी गई है।पुलिस छानबीन कर रही है। ग्रामीणों में आक्रोश था अब मामला शांत करा कर पुलिस कारवाई में जुट गई है। जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी।

Subscribe to my channel


