Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई गांव के किनारे एक किशोरी का शव फांसी पर लटकता हुआ पाया गया

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

हरदोई। गांव के किनारे एक किशोरी का शव फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। इस बारे में बताया गया है कि किशोरी ने आत्महत्या की। जबकि गांव के लोगों के बीच तमाम तरह की बातें हो रही है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।। बताते हैं कि मझिला थाने के हुइला मजरा गौरिया निवासी गंगाराम की चार बेटियां और दो बेटे हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी 16 वर्षीय सरोजनी है। गंगाराम आगरा में रह कर मज़दूरी करता है। शुक्रवार की सुबह सरोजनी घर से कुछ बताए बगैर निकल गई थी। इसके कुछ देर बाद सरोजनी का शव गांव के दक्षिण गंगाराम के खेत में खड़े आम के पेड़ में दुपट्टे से लटकता हुआ देखा गया। इस बारे में उसके घर वाले फिलहाल कुछ भी बताने से कतरा रहें हैं। काफी पूछने के बाद उनका कहना है कि सरोजनी पेट दर्द से परेशान रहा करती थीं। इसी के चलते उसने आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com