अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार से 25 हजार नगद और एक मोबाइल लुटा। लूट का विरोध करने पर मारी गोली। दो लोग हुआ जख्मी। जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।
अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार से 25 हजार नगद और एक मोबाइल लुटा। लूट का विरोध करने पर मारी गोली। दो लोग हुआ जख्मी। जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार से 25 हजार नगद और एक मोबाइल लुटा। लूट का विरोध करने पर मारी गोली। दो लोग हुआ जख्मी। जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां आज बुधवार 30 अगस्त को देर रात अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक बाइक सवार पति पत्नी से 25000 रुपया नगद और एक मोबाइल लूटने के दौरान गोली मारकर घटना को अंजाम देकर मौके वारदात से फरार हो गया।गोली पति को हांथ में लगी है और पत्नी को पैर में लगी है स्थानीय लोगों के द्वारा परिजन को सूचना दिया गया।सूचना मिलते ही आनन फानन में परिजनों ने दोनो पति पत्नी को जख्मी हालत मे सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहां दोनो पति पत्नी इलाजरत है।घटना सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा स्थित मुन्ना चिमनी के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी पति का नाम रणवीर कुमार उर्फ कुंदन शर्मा है जिसका उम्र 45 साल है और जख्मी पत्नी का नाम कुंती देवी है जिसकी उम्र 35 साल है।पति रणवीर कुमार अपनी पत्नी को अपने घर कोरलाही वार्ड नं 44 से लेकर रक्षा बंधन को लेकर पटुआहा गांव ससुराल जा रहा था।उसी दौरान पटुआहा स्थित मुन्ना चिमनी के पास अज्ञात बद्दमाशों ने गाड़ी रोका गाड़ी रुकने से पहले ही गोली चला दिया ।गोली चलने से दोनो पति पत्नी जख्मी हो गया उसके बाद अज्ञात बदमाशों ने 25 हजार नगद रुपया और मोबाइल लूटकर फरार हो गया।
वहीं जख्मी पति रणवीर कुमार उर्फ कुंदन शर्मा की माने तो अपने घर से पत्नी को लेकर बाइक से पटुआहा गांव ससुराल जा रहा था रक्षा बंधन को लेकर।उसी दौरान ससुराल जाने के दौरान रास्ते में ही अज्ञात बदमाशों ने मुन्ना चिमनी के पास गाड़ी रोकने को कहा जबतक में गाड़ी रोकते तबतक में बदमाशों ने गोली चला दी।जिससे मैं और मेरी पत्नी जख्मी हो गयी।उसके बाद बदमाशों ने कहा जल्दी पैसा निकालो ।डर से मैंने पैसा निकाल कर दे दिया।उसके बाद बदमाश सब सदर थाना क्षेत्र के भेरधरी की और भाग गया।अभी हमलोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं।
वहीं सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि गोली की घटना की सूचना मिली है।अभी आवेदन अप्राप्त है।आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।वैसे जांच की जा रही है।

Subscribe to my channel



