Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार कपकपाती ठंड में एक 45 वर्षीय राज मिस्त्री की ठंढ लगने हुई मौत। परिवार में लोगों का रो रो कर है बुरा हाल।

कपकपाती ठंड में एक 45 वर्षीय राज मिस्त्री की ठंढ लगने हुई मौत। परिवार में लोगों का रो रो कर है बुरा हाल।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में कपकपाती ठंड में एक 45 वर्षीय राज मिस्त्री की ठंढ लगने से मौत हो गयी।घटना सदर थाना क्षेत्र के भवानी नगर मोहल्ले की बताई जा रही है।मृतक को दो दिन पहले ठंढ लगी थी जिसका प्राथमिक उपचार भी परिजनों के द्वारा करवाई गई थी।और हल्का सुधार भी हुआ और आज सोमवार को अचानक तबियत ज्यादा खराब हुई तो परिजनों ने राज मिस्त्री को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा तो डॉ ने मृत घोषित कर दिया।
मालूम हो कि मृतक का नाम योगेंद्र तांती है जो भवानी नगर मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है।मृतक योगेंद्र को दो लड़की और एक लड़का है।योगेंद्र तांती राजमिस्त्री का काम कर अपना जीवन यापन करता था और परिवार का भरण पोषण करता था।अब उनके चले जाने से परिवार में कोहराम मच गया है।
वहीं इस मौत को लेकर मृतक के परिजन दुलारी देवीं ने बताया कि ठंढ लगने से मौत हो गयी है।आज मरीज को लेकर सदर अस्पताल भी गए थे जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया।उन्होंने ये भी बताया कि मृतक योगेंद्र तांती को दो लड़की और एक लड़का है।हमलोग गरीब हैं सरकार मुआवजा दें हमलोगों को।
वहीं जाप के युवा नेता समीर पाठक ने बताया कि ये राज मिस्त्री थे इनको दो दिन पहले ठंढ लगी थी।प्राथमिकी उपचार हो रहा था।लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में सदर अस्पताल में ही उनकी मौत हो गयी। उसके बाद घर आ गया।उन्होंने इस मौत को लेकर सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि ये लोग गरीब लोगों के मौत का इंतजार कर रहे हैं।जबतक गरीब लोग मरेगा नहीं तबतक कम्बल का वितरण और अलाव की व्यवस्था नहीं करेंगे।हम सरकार से मांग करते हैं कि ये गरीब परिवार को उचित मुआवजा दें।
वहीं अंचलाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने इस मौत मामले को लेकर बताया कि मेरे संज्ञान में नहीं है वैसे ठंढ से मौत मामले में सरकार के तरफ से कोई मुआवजा का प्रावधान नहीं है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com