पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू का बयान।सरकार डूबती नैया की हिसाब से चल रही है कभी भी डूब सकती है कभी भी बर्बाद हो सकती है
पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू का बयान।सरकार डूबती नैया की हिसाब से चल रही है कभी भी डूब सकती है कभी भी बर्बाद हो सकती है

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू का बयान।सरकार डूबती नैया की हिसाब से चल रही है कभी भी डूब सकती है कभी भी बर्बाद हो सकती है।यही है इंडिया गठबंधन का हाल।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहाँ आज पूर्व मंत्री सह छातापुर विधानसभा के बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू अपने निज आवास पर प्रेस वार्ता किया ।जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा कि जो हालात है पूरे बिहार का मुझे लगता है जंगल राज का फिर से वापसी हुआ है ।कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन घटनाएं नहीं घट रही है दरोगा तक की हत्या हो रही है ,पत्रकार मारे जा रहे है। जनता तो मन बना लिया है नीतीश कुमार जी को पुनः समापन की ओर 90 से पहले के हालत में इसे भेज देना है।जदयू का खात्मा तय है जदयू डूबती नैया है।कभी भी डूब जाएगी।और जदयू में जो भी है वो लोग अपना अपना रास्ता तलासने में लगे हैं जो हमको जाना कहाँ है।
वहीं उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार जी की मानसिक स्थिति आप देख ही रहे हैं ।मुझे लगता है इनसे बिहार चलने वाला नहीं है।आरजेडी वाले अपना आनन्द लेने में लगे हुए है और नीतीश कुमार जी को बहला फुसला करके प्रधानमंत्री के सपने दिखाकर के अपना वसूली का काम करते रहें हैं।लोग अपना वसूली में लगे हुए हैं और सरकार डूबती नैया की हिसाब से चल रही है कभी भी डूब सकती है कभी भी बर्बाद हो सकती है।यही इंडिया गठबंधन का हाल है।

Subscribe to my channel


