Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

युवा संगठन ने रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर जुलूस निकाला

युवा संगठन ने रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर जुलूस निकाला

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* युवा संगठन ने रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर जुलूस निकाला। बीजेपी विधायक डॉ. आलोक रंजन के घर का घेराव किया। बोले-सिर्फ चुनाव में मुद्दा बनाया जाता है।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज मंगलवार को कोशी युवा संगठन के कार्यकर्ता बंगाली बाजार ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर वीर कूवंर सिंह चौक पर से जुलूस निकालकर डीबी रोड होते हुए बटराहा स्थित पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक डॉ आलोक रंजन झा के घर का किया घेराव।इस घेराव कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।हालांकि बीजेपी विधायक डॉ आलोक रंजन झा अपने आवास पर नहीं थे वो पटना में थे।उनके आवास पर जिला प्रशासन के द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गयी थी।
वहीं युवा संगठन के जिला अधयक्ष सोहन झा ने बताया की आज सहरसा ओवर बृज के लिए तरस रहा है।हर बार हर चुनाव में एक मुद्दा बन गया बंगाली बाजार में ओवर ब्रिज का।लेकिन आज तक कोई सांसद और विधायक ओवर ब्रिज नहीं बनवा पाया।इसबार जब ओवर ब्रिज के लिए सरकार से राशि आवंटित की गई स्वीकृति मिल गयी उसके बाद भी पिछले एक साल से ओवर ब्रिज लटका हुआ है।ओवर बृज बनने का नाम नहीं ले रहा है।जनता त्रस्त है रोज सहरसा बासी हजारों नहीं लाखों सहरसा वासी जाम से परेशान हो रहे हैं।आये दिन बंगाली बाजार पर ओवर ब्रिज नहीं बनने से घटनाएं होती रहती है।एम्बुलेंस फंस जाती है,परीक्षार्थी का परीक्षा छूट जाता है।ऐसे हर रोज घटनाएं होती रहती है।इसलिए आज सहरसा वासी आक्रोश में है।आज हमलोग थक हार के विधायक जी के घर का घेराव किये हैं।और मांग करते हैं जो ओवर बृज निर्माण को लेकर आगे आएं और सरकार के पास बात रखें।
वहीं मजिस्ट्रेट अनिल कुमार की माने तो आज सोहन झा के द्वारा विधायक जी के आवास का घेराव किया गया था।मैं उनसे आग्रह किया कि आप लोग शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन कीजिये और जो धरना प्रदर्शन के लिए जगह चिन्हित किया गया है वहां करें।ताकि किसी जनमानस को और यातायात को लेकर कठिनाई न ह

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com