Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

घरेलू विवाद में पति ने बेटियों को कुदाली से काटा। एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर, चल रहा इलाज।

घरेलू विवाद में पति ने बेटियों को कुदाली से काटा। एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर, चल रहा इलाज।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* घरेलू विवाद में पति ने बेटियों को कुदाली से काटा। एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर, चल रहा इलाज।

*एंकर :-* ख़बर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बीते देर रात को तकरीबन साढ़े 10 बजे के बाद सनकी पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद उतपन्न हुआ।उसके बाद पति ने अपने 9 वर्षीय बेटी निशा कुमारी को कुदाली से काटकर हत्या कर दिया और दूसरी बेटी शेख कुमारी जिसकी उम्र 7 साल है उसको भी कुदाली से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।जिसको आनन फानन में परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहां जख्मी लड़की इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र के जेमहड़ा भरना गांव की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस मृत बच्ची का शव अपने कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जुटी तफ्तीश में।
वहीं मृत बच्ची की माँ रूबी देवी की माने तो रात में पति पत्नी में झगड़ा हुआ।उसके बाद मेरा पति मनोज सादा गुस्सा में बेटी निशा कुमारी को पहले कुदाल से काट कर हत्या कर दिया उसके बाद दूसरी बेटी शेख कुमारी को भी कुदाली से मारकर जख्मी कर दिया,जिसको लेकर अभी सदर अस्पताल में हैं।
वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने बताया कि पतरघट ओपी अंतर्गत एक जेमहरा गांव में मनोज सादा नामक व्यक्ति ने अपनी ही दो बेटी पर कुदाल से हमला कर दिया।जिसमें एक 9 वर्षीय बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।और दूसरी बेटी गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती है।आरोपी मनोज सादा की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com