
*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* किराना व्यवसायी से छीने ढाई लाख रुपए। विरोध करने पर हथियार के बट से मारकर किया घायल। सामान खरीदने जा रहा था व्यवसायी।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहाँ बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधियों ने एक किराना व्यसायी को हथियार के बट से मारकर जख्मी कर दिया और 2.5 लाख रुपये छिनतई कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।आनन फानन में जख्मी किराना व्यसायी को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहाँ जख्मी इलाजरत है।घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबर्गढा नहर के पास की बतायी जा रही है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संतोष कुमार,सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई।
दरअसल मामला सदर थाना क्षेत्र के गोबर्गढा नहर के पास का है।जहाँ किराना व्यसायी बीरेंद्र यादव अपने घर नंदलाली गांव से टेम्पू से किराना समान खरीदने को लेकर आ रहा था।जहाँ रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर रोका और पैसे छीनने का प्रयास किया।जब व्यवसायी के द्वारा विरोध किया गया तो अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गई।उसके बाद हथियार के बट से मारकर रुपये से भरा बैग छिनतई कर मौके वारदात से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।टेम्पू पर सवार किराना व्यवसायी के साथ आ रहे एक युवक जख्मी किराना व्यवसायी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहाँ जख्मी इलाजरत है।
वहीं जख्मी किराना व्यवसायी बीरेंद्र यादव की माने तो ढाई लाख रुपया झोला में लेकर टेम्पू से आ रहे थे।रास्ते में गोबर्गढा के पास बाइक पर सवार दो अपराधी टेम्पू को रोका और फिर हथियार सटा कर पैसे रखा झोला को छीनने का प्रयास किया।जब उसका विरोध किये तो अपराधी फायरिंग कर 2.5 लाख रुपया छिनतई कर फरार हो गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संतोष कुमार, सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह, सब इंसेक्टर मनीष कुमार दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचा।जहाँ उन्होंने बताया कि फायरिंग की बात अभी नहीं बताया गया है ।पैसे की छिनतई की बात सामने आ रही है।जांच की जा रही है और घटना स्थल पर खुद जा रहे हैं।

Subscribe to my channel


