Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद जैन समाज केतीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में टूंडला का जैन समाज शुक्रवार को सड़क पर उतर आया

जैन समाज केतीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में टूंडला का जैन समाज शुक्रवार को सड़क पर उतर आया

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

जैन समाज केतीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में टूंडला का जैन समाज शुक्रवार को सड़क पर उतर आया जैन समाज के स्त्री-पुरुष युवाओं के साथ बच्चे भी शामिल रहे सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा टूंडला के दीपा के चौराहे से एक मौन जुलूस शुरू किया गया जो नगर भ्रमण करते हुए तहसील पहुंचा जहां पर एसडीएम सत्येंद्र सिंह को एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जैन समाज के तीर्थ स्थल को केवल तीर्थ स्थल रहने दिया जाए उसको पर्यटन स्थल ना बनाया जाए यदि सरकार अपने आदेश को वापस नहीं लेती है तो जैन समाज भविष्य में इससे भी बड़ा प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा
इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने बताया कि सम्मेद शिखर उनका एक बहुत ही पवित्र तीर्थ स्थल है जहां से कई भगवान मोक्ष गए हैं इसलिए इस धर्मस्थल को लेकर हुए किसी भी तरह का सरकारी आदेश बर्दाश्त नहीं करेंगे यदि उस स्थल को पर्यटन स्थल बना दिया तो तमाम लोग वहां पर आकर अपने होटलों का संचालन करेंगे जहां लोग केवल पिकनिक मनाने के उद्देश्य जाएंगे और समाज विरोधी व धर्म विरोधी काम भी करेंगे इससे इस पवित्र धर्मस्थल की पवित्रता पर कुठाराघात होगा इसलिए जैन समाज किसी भी कीमत पर सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित नहीं होने देगा

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com