Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

चन्दौली पुलिस ने बिहार प्रान्त का गांजा तस्करी करने वाले शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार

चन्दौली पुलिस ने बिहार प्रान्त का गांजा तस्करी करने वाले शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार

Spread the love

पंडित श्याम शर्मा आफिस हेड प्रभारी

**चन्दौली पुलिस ने बिहार प्रान्त का गांजा तस्करी करने वाले शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार**
चंदौली:जिले में अवैध तरीके से गांजा की तस्करी करने वाले बिहार प्रान्त का एक शातिर तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया है। तस्कर अवैध गांजे को बिहार के सासाराम जिले से लाकर चन्दौली में बिक्री करता था। इसके ऊपर पूर्व में थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी में पंजीकृत है।बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली महोदय के निर्देशानुसार जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली,क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन मे दिनांक-17.12.23 को कोतवाली चन्दौली पुलिस द्वारा वांछित, संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, वस्तु, अवैध शराब / अवैध गांजा की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबीर की सूचना पर चौकी प्रभारी कस्बा मय फोर्स के ग्राम शारदा हास्पिटल के सामने कस्बा चंदौली से अभियुक्त के पास से 02 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय चन्दौली पर मु0अ0सं0 339/2023 धारा- 8/20 एनडीपीसीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विशाल चौधरी पुत्र राजेन्द्र चौधरी निवासी ग्राम रामेश्वरगंज चलनिया थाना सासाराम जनपद रोहतास बिहार ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 406/22 धारा 379/411/413/414 भादवि थाना कैंट जनपद कमिश्नरेट वाराणसी।
2.मु0अ0सं0 339/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना व जिला चन्दौली।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर गगन राज सिंह के अलावा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्र व चन्द्रशेखर यादव शामिल थे ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com