Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला में शुक्रवार को नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला में शुक्रवार को नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Spread the love

संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट

 

कांडी: प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला में शुक्रवार को नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नृपेंद्र सिंह की देख रेख में विद्यालय के कक्षा नवम एवं दशम के बच्चों को हाउस वाइज बांटकर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!
इस प्रतियोगिता में गंगा हाउस की टीम ने सोन हाउस की टीम को हराते हुए शानदार जीत हासिल की!
खेल के दौरान रेफरी की भूमिका स्वयं प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक सतेंद्र मिश्र व कमीनटेटर की भूमिका हाई स्कूल के शिक्षक कमलेश राम ने निभाई!
भाजपा के उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा विजेता व उप विजेता की टीम के साथ-साथ प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को सम्मानित किया गया!

बताते चलें कि भारत के यसस्वी प्रधानमंत्री द्वारा पारम्परिक खेल को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत में खेलो कबड्डी अभियान चलाया जा रहा है!
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा पूरे देश में पंचायत से लेकर राज्यों में चलाया जा रहा है!
इसी अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!
बच्चों को सम्बोधित करते हुए रामलाला दुबे ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक काफी ऊर्जावान हैं!
प्रधानाध्यापक व विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जो प्रयास किया जा रहा है वो काफी सराहनीय है!

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला मिडिया प्रभारी संतोष कुमार सिंह,भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष ललन पासवान,लमारी कला पंचायत अध्यक्ष रविंद्र चंद्रवंशी,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष करमू साह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे!

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com