सहरसा बिहार संत रविदास की मनाई गई जयंती समारोह। राजद के कई कार्यकर्ता थे मौजूद।
संत रविदास की मनाई गई जयंती समारोह। राजद के कई कार्यकर्ता थे मौजूद।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज रविवार को संत रविदास की जयंती धूम धाम से मनाई गई।इस जयंती समारोह को लेकर सबसे पहले संत रविदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया और साथ ही साथ राजद के वरीय नेता सह पूर्व मंत्री रामचंदर राम के जन्मदिन को लेकर केक भी काटा गया।इस जयंति समारोह में यातायात प्रभारी नागेन्दर राम,वार्ड आयुक्त जितेंद्र भगत,पूर्व मुखिया अनिल राम , राजद के जिला महासचिव भूपेंद्र यादव,राजा राम पासवान,भीम पासवान,संजय यादव सहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे
इसके बाद संत रविदास जयंती समारोह को लेकर संत रविदास की झांकी भी निकाली गई।जो झांकी संत रविदास चौक से निकलकर वीर कुंवर सिंह चौक का भ्रमण करते होते हुए पूरे बाजार घूमते हुए फिर रविदास चौक पर पहुंचा।उसी दौरान भूपेंद्र प्रसाद यादव ने संत रविदास को लेकर कहा कि सबसे पहले हमलोग आज रविवार को संत रविदास का जयंती मनाए।साथ ही साथ आज के ही दिन हमारे राजद नेता सह पूर्व मंत्री शिवचंदर राम का जन्मदिन था उसको लेकर हमलोग केक काटकर जन्मदिन मनाए।उन्होंने ये भी कहा कि आज का दिन संत रविदास जी जो मानव जाति के उत्थान के लिए जो राह बताए थे उसी राह पर चलने के लिए हमलोग संकल्प लिए हैं। जाती पति पूछे नहीं कोई,जो हरि को भजे सो हरि का होई।सभी मनुष्य बराबर है ।ये सिद्धान्त जिनका था सभी समाज का उत्थान कैसे हो ,गरीबों न्याय कैसे मिले यह मार्ग जो उन्होंने बताया वो मार्ग पर हमलोग चलते रहे यही संकल्प लेकर हमलोग आगे बढ़ रहे है।

Subscribe to my channel



