सहरसा से पूर्णिया जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन पर पथराव
सहरसा से पूर्णिया जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन पर पथराव

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* सहरसा से पूर्णिया जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन पर पथराव। लड़कों ने ट्रैक से पत्थर लेकर साधा था निशाना। महिला समेत 4 घायल, FIR दर्ज।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से खबर आ रही है जहाँ अज्ञात लड़कों ने बीते साम में सहरसा से पूर्णिया जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन पर किया पथराव।पथराव में कुल चार यात्री चोटिल हुए जिसमें एक बूढ़ी महिला भी शामिल है।पथराव में चोटिल हुए नगर निगम के रजिस्टार दीपक कुमार के द्वारा आरपीएफ कार्यालय में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार सहरसा से पूर्णिया जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन ज्योंहि सहरसा प्लेटफॉर्म न 2 से आगे बढ़ी उसी दौरान झपडा टोला गुमटी के पास अज्ञात लड़कों के द्वारा ट्रेन पर ताबा तौड़ पत्थड फेंकने लगा ।पत्थड फेकने के दौरान कुल चार यात्री चोटिल हो गए।वहीं पत्थड से चोटिल हुए नगर निगम के रजिस्टार के द्वारा फ़ौरन रेल प्रशासन को सूचना दिया।सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आई और चोटिल हुए यात्रियों का प्राथमिक उपचार करवाकर जांच में जुट गई।
वहीं चोटिल हुए रजिस्टार दीपक कुमार ने बताया सहरसा से पूर्णिया स्पेशल डीएमयू ट्रेन जाती है साम में 5 बजकर 45 मिनट पर जो उस दिन विलंब से खुली थी।ट्रेन रफ्तार पकड़ ही रही थी उसी दौरान सहरसा प्लेटफॉर्म से एक किलोमीटर की दूरी पर जब ट्रेन पहुंची तो ट्रेन पर रेलवे ट्रेक के पत्थड से अटैक कर दिया गया।तकरीबन चार पांच पत्थड फेंके गए।जबतक में पसिंजर समझ पाते तबतक अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया ट्रेन में और पैसेंजर खिड़की गिराने लगे।फेंके गए पत्थड हमको भी सीने में लग गया।उसके बाद जब देखे तो एक बूढ़ी महिला को भी सिर में पत्थड लगा हुआ देखे।उक्त महिला के सिर से ब्लड भी निकल रहा था।।उसके बाद रेल प्रशासन को घटना की सूचना दिए।
वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर बन्दना कुमारी ने आज गुरुवार को बताया कि घटना की सूचना मिली है।कुछ बच्चे के द्वारा निशाना लगाने को लेकर पत्थड फेंका गया था।जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोट लगी थी ।यात्री के द्वारा आवेदन दिया गया है उसी आवेदन के आलोक में एफ़आईआर दर्ज कर लिया गया है।जांच की जा रही है।

Subscribe to my channel



