Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

पांचवे दिन डी.एम सुपौल से चौथे राऊंड की वार्तालाप के उपरांत देर रात्रि 9:30 बजे सशर्त खत्म हुई टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का आमरण-अनशन

पांचवे दिन डी.एम सुपौल से चौथे राऊंड की वार्तालाप के उपरांत देर रात्रि 9:30 बजे सशर्त खत्म हुई टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का आमरण-अनशन

Spread the love

पांचवे दिन डी.एम सुपौल से चौथे राऊंड की वार्तालाप के उपरांत देर रात्रि 9:30 बजे सशर्त खत्म हुई टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का आमरण-अनशन
————————————-
आलोक बादल ब्यूरो चीफ आवाज इंडिया लाइव सुपौल बिहार
———————————
TSUNSS गोपगुट सुपौल का आमरण अनशन सह धरना-प्रदर्शन डीपीओ स्थापना सुुपौल,अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार सदर सुपौल के द्वारा अनशन कारी शिक्षकों को जूस पिलाकर खत्म हुई।
———————————————————————

1.22.05.2019 वाले NIOS डी.एल.एड प्रशिक्षित शिक्षकों का फरवरी माह का वेतन कटौती नहीं होंगी।

2. एनआईओएस डी.एल.एड प्रशिक्षित शिक्षकों सहित सभी शिक्षक का 15% अंतर वेतन का भुगतान बिल सुुबह बैंक भेज दी जायेगी,जो डीपीओ स्थापना सुपौल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर तक बिल बैंक भेज दी गई है

3.सभी 26 अप्रशिक्षित शिक्षकों का नवम्बर-2020 से जनवरी-2022 तक के कार्य अवधि का एक मुश्त बकाया वेेतन भुगतान दो दिन में हों जायेंगे।

4.वार्षिक छुट्टी कैलेंडर लिस्ट में किसी खास संघ का नाम नहीं रहेंगें।

5.संंघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव तथा जिला महासचिव पवन चौधरी ऑन द स्पाट मांगों की पूर्ति होने तक आमरण-अनशन करने के जिद्द पर अड़े थे,जिस पर डीएम सुपौल ने संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव तथा महासचिव पवन चौधरी को ठोस आश्वासन देते हुए कहा कि मैं जब भी आपसे किसी भी बिन्दु पर प्रोमोश किया हूं तब-तब उसको पुरा किये हैं जिसपर संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव तथा महासचिव पवन कुमार चौधरी संतुष्ट दिखे और आमरण-अनशन तोड़ने के लिए राजी हुए जिसके पश्चात देर रात्रि 9:30 बजे जिला पदाधिकारी सुपौल के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सुपौल,अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुपौल अनशन स्थल डिग्री कालेज सुपौल पहुंच कर अनशन कारी शिक्षक मनीभूषण यादव किशनपुर,मो.सद्दाम हुसैन प्रखंड उपाध्यक्ष पिपरा,अशोक यादव प्रखंड सचिव पिपरा, प्रखंड कोषाध्यक्ष मनीष देव गुप्ता सदर सुपौल,जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार मंडल सुपौल को जूस पिलाकर आमरण-अनशन सह धरना-प्रदर्शन को खत्म करवाये।सभी मांगों की पूर्ति करने लिए संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सुपौल,जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल,जिला पदाधिकारी सुपौल का आभार व्यक्त किये और साथ ही शिक्षकों को संबोधित करते हुए चेतावनी भी दिये कि यदि डीएम सुपौल के आश्वासन के अनुसार शीघ्र सभी मांगों की पूर्ति नहीं हुई तो पुनः टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट सुपौल के बैनर तले पांच दिन के बाद डीईओ और डीएम सुपौल के समक्ष आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

आमरण-अनशन सह धरना-प्रदर्शन में शशरीर उपस्थित होकर हम आन्दोलन कारी शिक्षकों का हौंसला अफजाई करने वाले दरभंगा,मधुबनी,मधेपुरा,सहरसा के पुरे जिला टीम का अध्यक्ष ने आभार जताया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com