चित्रकूट : रामलोटन किसान की जमीन मे सोलर प्लांट द्वारा अबैध कब्जा

*चित्रकूट उत्तर प्रदेश

चित्रकूट के राजापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरौल के किसान परिवार रामलोटन पांडेय जी के लगभग 4 बीघे ज़मीन में ( गाटा संख्या 4807)अदानी सोलर प्लांट छीबो के द्वारा जबरिया बिना किसी एग्रीमेंट के कब्जा कर लिया गया।*
*जमीन में कंपनी के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया लेकिन किसान परिवार को किसी भी तरह का कोई लिखित कागजात मुहैया नहीं कराया गया।*
*किसान परिवार के द्वारा संबंधित विभागीय लोगों से बात करने पर कंपनी के जिम्मेदारों द्वारा कहा जाता है कि आप हमें जानते नहीं हम गुंडा भी हैं ऐसे धमकियां दी जा रही हैं।*
*आखिर इन अंग्रेजी हुकूमती रूपी कंपनियों के द्वारा किसानों का हो रहा शोषण कैसे रुकेगा ये बड़ा सवाल।*
*भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट ने किसान परिवार की अवैध कब्जे की समस्या का लिया संज्ञान और निस्तारण करवाने का दिया आश्वासन।*
*आखिर ऐसे बड़ी कंपनियों के द्वारा किसान परिवारों का कब तक होता रहेगा शोषण।*
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


