चित्रकूट : राजापुर बालिका इंटर कॉलेज भ्रष्टाचार के कारण हुआ बर्बाद

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वहीं दूसरी तरफ चित्रकूट जनपद में बसपा शासनकाल में लगभग एक करोड़ की लागत से बना शिक्षा का मंदिर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है हम बात कर रहे हैं चित्रकूट जनपद के राजापुर तहसील में स्थित राज्यकीय बालिका विद्यालय की जो बसपा शासनकाल में 2008 में 98.5 लाख की लागत से इंटर कॉलेज के निर्माण की स्वीकृत हुई थी जिसे यूपीपीसीएल बांदा की कार्यदाई संस्था ने इसका निर्माण कार्य शुरू कराया और बिल्डिंग का ढांचा खड़ा होने तक 2009 में इस कार्यदाई संस्था ने अधिकारियों से सांठगांठ कर निर्माण कार्य का पूरा पैसा निकाल लिया जबकि बिल्डिंग का कार्य अधूरा पड़ा रह गया जिससे इस बिल्डिंग का कार्य अधूरा होने पर विभाग की टेक्निकल टीम ने इसको हैंडोवर लेने से मना कर दिया जिसके बाद यह बिल्डिंग आज तक ढांचे के रूप में खड़ी रह गई लगभग 12 सालों में यह बिल्डिंग अब खंडहर के रूप में तब्दील हो गई है बिल्डिंग के अंदर बने कमरों के दरवाजे और ईट लोगों ने चोरी कर लिया है लेकिन आज तक ना तो इस बिल्डिंग की ओर विभाग का ध्यान गया है और ना ही नेताओं का यह बिल्डिंग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। प्रिंसिपल प्रभा त्रिपाठी का कहना है कि सन 1971 से हाई स्कूल और सन 1982 से इंटर कॉलेज जिला पंचायत की जमीन पर संचालित जो इस बिल्डिंग में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । कक्षा 1 से लेकर 12तक की क्लास संचालित है जिन को पढ़ाने के लिए 18 अध्यापकों की तैनाती भी की गई है लेकिन संचालित इस विद्यालय में ना तो बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर है ना ही स्टाफ के लिए किसी प्रकार की कोई इंतजाम है कई बार इन समस्याओं से जिले में बैठे अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं गया -प्रभा त्रिपाठी( प्रिंसिपल)ने कहा इस मामले में जब हमने जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज सिंह से पूछा तो उन्होंने कार्यदाई संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनको शासन से और अधिक धनराशि दिलाने का पत्र लिखने का हवाला दिया है ऐसे में आपको सोच सकते हैं कि शिक्षा के नाम पर जनपद चित्रकूट में कितना बड़ा घोटाला किया गया है और अधिकारी भी इन घोटालों को छुपाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं अब देखना यह होगा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इन घोटाले बाजों के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करते हैं
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



