Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
स्लग:-वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत जदिया थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग के क्रम में दो अलग अलग जगहों से बाइक सहित हथियार के साथ तीन आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की है।
SP, श्री शैशव यादव जी ने बताया की जदिया पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान में अलग-अलग स्थान से जांच के क्रम में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
जिसके पास से दो देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है।श्री शैशव यादव जी ने बताया कि जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज में बाइक सवार को जांच करने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद की गई।
वहीं गोविंदपुर में पुलिस को देखकर भाग रहे एक बाइक सवार की जांच करने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
वहीं आरोपी से दो बाइक भी बरामद की गई है।
इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
जिसे न्यायिक हिरासत में भेज जा रहा है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com