Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

नगर शिकोहाबाद में बढ़ाई हर्ष उल्लास के साथ निकल गई मां गायत्री प्राण प्रतिष्ठा की कलश यात्रा

नगर शिकोहाबाद में बढ़ाई हर्ष उल्लास के साथ निकल गई मां गायत्री प्राण प्रतिष्ठा की कलश यात्रा

Spread the love

*नगर शिकोहाबाद में बढ़ाई हर्ष उल्लास के साथ निकल गई मां गायत्री प्राण प्रतिष्ठा की कलश यात्रा*

पूरा मामला नगर शिकोहाबाद में स्थित मीरा कटरा गायत्री विहार गायत्री परिवार ट्रस्ट से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 20 11 2023 को
मां गायत्री प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के कटरा मीरा स्थित गायत्री विहार में गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ की शुरुआत गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा नगर में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई। जलभरी शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष एवं कन्याएं पीले वस्त्रों में शामिल हुईं कई श्रद्धालु महायज्ञ के ध्वज के साथ आगे चल रहे थे। इस दौरान मां गायत्री के श्लोक व जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
शोभायात्रा रोडवेज बस स्टैण्ड से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग होते हुये गायत्री चेतना केन्द्र पहुॅची जहां यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना कर कलश स्थापित कराये गये। इस महोत्सव में पावन प्रखर प्रेरणा संदेश, प्रेरक संगीत, प्रवचन और भावपूर्ण प्रदर्शनी के लिए विद्वान मनीषी व प्रतिनिधियों की टोली भी यहां पधारी है। चार दिवसीय कार्यक्रम में प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। जो प्रतिदिन सुबह 6 बजे से प्रारभ हो जायेगे। गायत्री महायज्ञ विभिन्न संस्कार पूर्णाहुति एवं टोली के सारे कार्यक्रमों के बाद टोली की विदाई हो जाएगी। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

*जिला फिरोजाबा से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com