Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन पुरस्कार पाकर चहक उठे बच्चे

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन पुरस्कार पाकर चहक उठे बच्चे

Spread the love

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन
पुरस्कार पाकर चहक उठे बच्चे

सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन आज एसडीम कर्वी मोहम्मद जसीम जी ने किया सर्वप्रथम खंड शिक्षा अधिकारी अतुल दत्त तिवारी जी ने दो दिवसी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की आख्या प्रस्तुत किया तत्पश्चात उन्होंने प्रतिभागी सभी बच्चों को प्रेरणा दी की जो इस बार प्रथम आए हैं उन सबको बधाई जो किसी कारण बस नहीं स्थान आ पाए वह अगली बार प्रयास करें
मुख्य अतिथि एसडीएम साहब ने कहा की खेलकूद से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है खेल तो हमारे लिए एक अभिन्न कार्य है इससे बीमारियां भी दूर होती हैं तथा मानव का संपूर्ण विकास होता है और बीमारी रहित सुंदर एवं स्वच्छ काया होती है इसके पश्चात तमाम प्रतियोगिताओं जैसे खो-खो कबड्डी लंबी कूद ऊंची को गोला फेंक योगा जिमनास्टिक तेरा की दौड़ 200 मीटर दौड़ 400 मीटर दौड़ 600 मीटर दौड़ 50 मीटर दौड़ 100 मी सहित ऊंची कूद लंबी कूद में प्रथम स्थान द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार किया गया जिसमें 12 संकुलों के प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें ओवरऑल चैंपियन संकुल रौली कल्याणपुर रहा तथा दूसरा स्थान संकुल कासहाई रहा 50 मीटर 100 मीटर 200 मीटर दौड़ में अंकित कुमार प्राथमिक विद्यालय मिरिया पुरवा चैंपियन रहा तथा प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में ईशा देवी प्राथमिक विद्यालय गोंडा चैंपियन रही इसी प्रकार 50 मीटर 100 मीटर 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय पतौड़ा का छात्र अंकित चैंपियन रहा बालिका संवर्ग में 400 मीटर 600 मीटर 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर की छात्रा गुड़िया देवी रही ओवरऑल चैंपियन रौली कल्याणपुर संकुल के तीन छात्राएं चैंपियन रहे
मुख्य अतिथि ने अपने कर कमलों द्वारा समस्त शिक्षकों को बधाई दिया तथा बच्चों को पुरस्कार दिया जिससे बच्चे पुरस्कार पाकर चहक उठे इस मौके पर शशिकांत पांडे दिलीप सिंह विद्यासागर सिंह राजकिशोर सिंह हनुमंत शरण तिवारी अनिल दिक्षित धर्मेंद्र सिंह शिखा कुशवाहा अभूदाय साहू कुबेर सिंह सीमा सिंह दयानंद सिंह राजेश सिंह सुनील वर्मा उपेंद्र शर्मा दीनानाथ संजय अवस्थी रामकृष्ण मौर्य नीलम गुप्ता ब्लॉक व्यायाम शिक्षक महेंद्र सिंह लवलेश सिंह पटेल तीरथ प्रसाद सिंह आरपी दिलीप सिंह आरपी प्रेमचंद शिवहरे कुलदीप चतुर्वेदी प्रशांत केसरवानी इंद्रेश कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com