आरोग्य भारती चित्रकूट ने 5 स्थानों पर किया धनवंतरी पूजन व शोभायात्रा निकाली
आरोग्य भारती चित्रकूट ने 5 स्थानों पर किया धनवंतरी पूजन व शोभायात्रा निकाली

*आरोग्य भारती चित्रकूट ने 5 स्थानों पर किया धनवंतरी पूजन व शोभायात्रा निकाली*
आरोग्य भारती के जिला सचिव व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ बी एन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि का समुद्र मंथनोंप्रांत आज धनतेरस के दिन ही अवतरण हुआ था| भगवान धन्वंतरि स्वास्थ्य के देवता हैं| इसलिए आज हम सभी सनातनी हिंदुओं को स्वास्थ्य संवर्धन हेतु भगवान धन्वंतरि की पूजा, अर्चना,आराधना और दीप पूजन करना चाहिए जैसा कि शास्त्रों ने कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया …….दूसरा सुख हो घर में माया……….तीसरा सुख कुलवंती नारी………चौथा सुख- सुत आज्ञाकारी …….
परंतु आज की इस विकृति समाज ने इस पवित्र त्यौहार को धन से जोड़ दिया है वैसे सबसे बड़ा धन तो स्वास्थ्य ही है| आरोग्य भारती इसी परिकल्पना को साकार करने हेतु स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम,स्वस्थ राष्ट्र हेतु कार्य कर रही है
*जिला संवाददाता राजा पांडेय ब्यूरो चीफ चित्रकूट*
Subscribe to my channel



