Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव शाकाहारी सम्मेलन में की गई चरित्रवान बनने की अपील

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

पुरवा-उन्नाव संत उमाकान्त जी महाराज उज्जैन के आदेशानुसार बाबा जयगुरुदेव संगत उन्नाव द्वारा कस्बे के न्यू सिटी मॉर्डन स्कूल में शाकाहारी सम्मेलन का आयोजन किया गया ।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए रायबरेली से पधारे राम शंकर पाल ने कहा कि आज के समय मे समाज से संस्कारी शिक्षा विलुप्त हो रही है ।लोग अपने कर्तव्यों को भूल गए है पिता का क्या कर्तव्य है, भाई क्या कर्तव्य है, माँ का क्या कर्तव्य है इन सभी का मूल कारण है लोगो का खान- पान खराब हो जाना। आज के दौड़ में लोगो ने शराब मांस का सेवन करना शुरू कर दिया जिससे चरित्र खराब हो गया । आज कल घरों में नई नई बीमारियां हो रही है । लोग परेशान है,जिसका मूल कारण है मांशाहार। आगे उन्होंने कहा कि शराब पापो की जननी है जिसके पीने से बुद्धि पशुवत हो जाती है ज्यादातर पाप शराब के नशे में होते है ,देश मे जिस दिन लोग शराब और मांस का सेवन करना बन्द कर देंगे उसी समय से पच्चास प्रतिशत अपराध खत्म हो जाएंगे। क्योंकि शाकाहारी भोजन से ही लोग चरित्र वान बनते हैं ।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी योगेन्द्र नाथ दुवेदी ने संत उमाकांत जी महाराज द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की हूर हूर सराहना करते हुए जन मानस से शाकाहार अपनाने की अपील की।
सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने शाकाहारी रहने व दूसरों को भी शाकाहार अपनाने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम में , भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभम श्रीवास्तव ,पुरवा चेयरमैन रेनू गुप्ता,बाल शंकर त्रिपाठी,संकठा प्रसाद शुक्ला,सत्य प्रकाश शुक्ला,नीलम रानी गुप्ता, अरुण मिश्रा एडोकेट, विनोद शुक्ला एडवोकेट, दिनेश पाण्डेय,गंगा सेवक तिवारी आदि लोग उपस्थिति हुए।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com