Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

रंगदारी मामले में नहीं हुई कार्रवाई एसपी से गुहार

रंगदारी मामले में नहीं हुई कार्रवाई एसपी से गुहार

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* रंगदारी मामले में नहीं हुई कार्रवाई एसपी से गुहार। 12 दिन पहले पीड़ित ने दिया था आवेदन। अब तक नहीं हुई प्राथमिकी दर्ज।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहाँ बीते 27 अक्टूबर को अपराधियों के द्वारा एक संवेदक से 1 लाख रुपये की मांगी गई थी रंगदारी,नहीं देने पर जान से मारने की मिली थी धमकी।जिसको लेकर पीड़ित सहरसा जिले के सोनबरसा कचहरी थानां में 28 अक्टूबर को दिया था आवेदन लेकिन घटना के एक महीने के बाद भी अभी तक मामला नहीं हुआ है दर्ज।बीते कल 8 नवम्बर को पीड़ित व्यक्ति एसपी को आवेदन देकर न्याय की लगाई गुहार।मामला सहरसा जिले के सोनबरसा कचहरी थानां क्षेत्र के अमरपुर गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित संवेदक का नाम बिट्टू कुमार है जो सोनबरसा कचहरी थानां क्षेत्र के अमरपुर गांव का रहने वाला है।और SFC विभाग में संवेदक का काम करता है और एसएफसी गोदाम से चावल उठाकर पंचायत में आपूर्ति करता है।संवेदक बिट्टू कुमार ने अपने आवेदन में जिक्र किया है कि बीते 27 अक्टूबर को पीड़ित संवेदक देर साम अपने बाइक से सहरसा से अपने गांव अमरपुर जा रहा था उसी दौरान रास्ते में भरोली गाँव स्थित इंडेन गैस एजेंसी के आगे बढ़ा उसी दौरान दो युवक पिस्टल सटा कर 1 लाख की रंगदारी मांगी और दोनो युवक के द्वारा बोला गया जो नहीं दोगे रंगदारी तो जान से मार देंगे।तुमको 15 दिन पहले ही फेसबुक पर रंगदारी मांगी गई थी क्यों नहीं अभी तक दिए हो।उसके बाद एक युवक जिसका नाम जयजय राम बढई है वो सौरभ कुमार नामक युवक का पिस्टल पकड़ लिया और बोला जो दो तीन दिन का और मौका दो अभी मत मारो।नहीं देगा तब गोली मारकर हत्या कर देंगे।
वहीं पीड़ित संवेदक बिट्टू कुमार आज गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि हम सहरसा से अपने गांव अमरपुर जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में सौरव कुमार और जयजय राम बढई ने पिस्टल सटा कर गाड़ी रुकवाया और 1 लाख की रंगदारी का डिमांड किया।और नहीं देने पर जान से मारने का धमकी भी दिया।जिसको लेकर थानां में आवेदन 28 अक्टूबर को ही दिए हैं लेकिन अभी तक एफ़आईआर नहीं हुआ है।उन्होंने ये भी बताया कि सोनबरसा कचहरी थानां को भी आवेदन दिए हैं और एसपी को भी आवेदन दिए हैं।
वहीं सोनबरसा कचहरी थानां अध्य्क्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ये रंगदारी का मामला नहीं है ये जमीनी विवाद का मामला है।जांच की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com