Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

दबंगों ने महादलित परिवार के जमीनों को कब्जा कर लिया

दबंगों ने महादलित परिवार के जमीनों को कब्जा कर लिया

Spread the love

दबंगों ने महादलित
परिवार के जमीनों को कब्जा कर लिया

ब्यूरो चीफ सुभाष जी सहरसा बिहार

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सरोजा पंचायत के वार्ड संख्या-16 चकमका गांव स्थित गांव के हि दबंगो के द्वारा एक महादलित गरीब परिवार के खतियानी जमीन को कब्जा कर लेने का मामला प्रकाश में आया है, जिसको लेकर पीड़ित परिवार परेशान होकर रविवार को प्रशासन के प्रति विरोध प्रदर्शन करते न्याय नहीं मिलने पर उस परिवार के द्वारा आमरण अनशन करने कि बात कही है। प्रदर्शन कर रहे माधुरी राम, वासो राम, मनीष राम, चंदन राम, घोलट राम, रामप्रवेश राम, अमर राम, संजीता देवी, अरहूल देवी, तारा देवी, मंजू देवी महादलित परिवार के लोगों ने बताया हम लोगों के खतियानी जमीन खाता- 253/ खेसरा- 3893 है, जो मौजा सरोजा स्थित है। अंचल कार्यालय के पंजी से मेरे जमिन का जमाबंदी गायब है, जिसका लगान रसिद नही कट रहा है, जबकि मेरा खतियानी जमिन है। वही इस मामले को बलवाहाट ओपी स्थित जनता दरबार में लेकर भी गया वहा तो सीओ व ओपी अध्यक्ष ने फेसला सुनाया कि जिसका रसिद कटेगा, उसी का जमिन पर अधिकार होगा। परंतु अंचल कार्यालय कि पंजी से जमाबंदी हि गायब है। वही शनिवार को उक्त जमीन को गांव के ही कादीर अंसारी के द्वारा गलत रूप से जोताई कर अवैध कब्जा कर गया है। वही इस मामले को अगर हम महादलित परिवार को न्याय नही मिला तो आमरण अनशन करने को मजबुर हो जाऐगें।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com